{"_id":"67d14ceb99a348264f0e4b4d","slug":"icc-odi-rankings-after-champions-trophy-ind-vs-nz-final-rohit-sharma-shubman-gill-virat-kohli-latest-updates-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतकीय पारी का रोहित को फायदा, गिल की बादशाहत बरकरार; कोहली फिसले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतकीय पारी का रोहित को फायदा, गिल की बादशाहत बरकरार; कोहली फिसले
Wed, 12 Mar 2025 02:29 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:29 PM IST
सार
बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में हिटमैन दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल 784 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी बादशाहत में कोई कमी नहीं आई है जबकि किंग कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें पायदान पर खिसक गए।
विज्ञापन
रोहित-गिल
- फोटो : PTI
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने 76 रनों की दमदार पारी खेलकर जीत की नींव रखी थी। अब उन्हें इस प्रदर्शन का आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। बुधवार को जारी की गई रैंकिंग में हिटमैन दो स्थानों की छलांग लगाकर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल 784 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। उनकी बादशाहत में कोई कमी नहीं आई है जबकि किंग कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पांचवें पायदान पर खिसक गए।
ये भी पढ़ें: Team India: 2023 से आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का चल रहा है दबदबा, 24 में से जीते 23 मैच; हासिल किए दो खिताब
हिटमैन ने मचाया फाइनल में धमाल
दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हिटमैन ने 41 गेंदों में अपना 33वां अर्धशतक जड़ा था। इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने कुल सात चौके और तीन छक्के जड़े। उनकी इसी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब जीता। इस मैच में विराट कोहली सिर्फ एक रन बना सके थे जबकि गिल ने 31 रनों की दमदार पारी खेली थी। शीर्ष पांच में तीन भारतीय हैं।
विज्ञापन
कुलदीप और जडेजा को हुआ फायदा
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा चमके। दोनों ने तीन-तीन स्थानों की छलांग लगाई। कुलदीप तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि जडेजा शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा पहले स्थान पर बने हुए हैं।