फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill said that Rishabh Pant was down with viral fever and didn't take part in the training session

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले बीमार पड़ा यह भारतीय बल्लेबाज, अभ्यास सत्र में नहीं रहे शामिल

Sat, 22 Feb 2025 07:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Feb 2025 07:07 PM IST
सार

पंत हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस बात की चर्चा तेज है कि पंत को इस मुकाबले के लिए मौका मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
Shubman Gill said that Rishabh Pant was down with viral fever and didn't take part in the training session
पंत और राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले से पहले बीमार पड़ गए हैं। पंत को बुखार हो गया है जिस कारण वह शनिवार को अभ्यास सत्र में भी शामिल नहीं रहे। मैच से पहले टीम के उपकप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की और बताया कि पंत अभ्यास सत्र में मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेले थे पंत 
पंत हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के लिए प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस बात की चर्चा तेज है कि पंत को इस मुकाबले के लिए मौका मिलेगा या नहीं। राहुल ने पिछले मैच में बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 47 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए थे तथा पांचवें विकेट के लिए गिल के साथ मिलकर 87 रनों की अविजित साझेदारी की थी। गिल ने इस मैच में शतक लगाया था और भारत को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

गिल ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ऋषभ पंत को बुखार है और इस कारण वह आज ट्रेनिंग सत्र के लिए नहीं आए। मैंने उन खिलाड़ियों के साथ चर्चा की है जो थोड़ा असहज महसूस कर रहे हैं और नियमित रूप से नहीं खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं गिल 
गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संघर्ष कर रहे थे और उन्होंने तीन मैचों में 93 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और वह पिछली चार वनडे पारियों में लगातार 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे हैं जिसमें दो शतक भी शामिल है। गिल ने कहा कि तकनीक में बदलाव से ज्यादा उन्होंने मानसिक पहलू पर ध्यान केंद्रित किया। 
विज्ञापन

गिल ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में मुझे नहीं लगता कि मेरे खेल में कोई कमी नहीं रही थी जिस कारण मैं रन नहीं बना पा रहा था। हालांकि, मानसिक पहलू ने बड़ी भूमिका निभाई। जब हम रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं तो लगता है कि कोई तकनीकी दिक्कत है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। मुझे पता था कि सीमित ओवरों की सीरीज है, इसलिए मुझे अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा था और ऐसा ही हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed