फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill reached Ahmedabad Ahead of India vs Pakistan ODI WC 2023 match; Know health Update

Shubman Gill: अहमदाबाद पहुंचे शुभमन गिल, दो दिन बाद भारत-पाकिस्तान मैच, जानें कैसी है स्टार ओपनर की तबियत

Thu, 12 Oct 2023 08:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 08:54 AM IST
सार

शुभमन गिल डेंगू से पीड़ित हुए थे। इसी वजह से वह वनडे विश्व कप में शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी जगह ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। 
 

विज्ञापन
Shubman Gill reached Ahmedabad Ahead of India vs Pakistan ODI WC 2023 match; Know health Update
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद पहुंच गए हैं। बुधवार रात गिल अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्तूबर को होना है। ऐसे में गिल के पास फिटनेस हालिस करने के लिए दो दिन का समय है। अगर वह फिट हो जाते हैं तो उनका खेलना तय है, क्योंकि ईशान किशन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद में ही आउट हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने धीमी शुरुआत की थी। इसके बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। गिल के फिट होने पर ईशान किशन का प्लेइंग 11 से बाहर होना तय है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
शुभमन गिल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मास्क लगाए हुए दिख रहे हैं और सुरक्षाकर्मियों के साथ अहमदाबाद एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। गिल के अलावा पाकिस्तान की टीम भी अहमदाबाद पहुंच चुकी है। बुधवार को टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की और अब भारतीय खिलाड़ी भी अहमदाबाद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी है गिल की तबीयत?
एयरपोर्ट में गिल बेहद सामान्य नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह डेंगू से पूरी तरह उबर चुके हैं। अब उन्हें मैच के लिए फिटनेसा हासिल करनी होगी। पूरी उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे। डेंगू से उबरने में आमतौर पर एक सप्ताह का समय लगता है और गिल जैसे खिलाड़ी इससे जल्दी उबर सकते हैं, क्योंकि वह पहले से ही काफी फिट हैं। एशिया कप से पहले हुए यो-यो टेस्ट में उनका स्कोर सबसे ज्यादा था।

शुभमन गिल इस साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 20 पारियों में 1230 रन बनाए हैं। उनका औसत 72.35 और स्ट्राइक रेट 105.03 का रहा है। वह इस साल वनडे में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। विश्व कप में शुभमन गिल भारत के लिए बेहद अहम बल्लेबाज हैं। उनका फिट होकर वापसी करना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है। अहमदाबाद के मैदान में गिल का रिकॉर्ड शानदार है। ऐसे में उनका टीम में लौटना भारत के लिए बेहद सुखद पहलू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed