फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill becomes the youngest Indian captain to win a Test overseas surpass Sunil Gavaskar IND vs ENG

IND vs ENG: विदेश में टेस्ट जीतने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बने गिल, गावस्कर का 49 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Sun, 06 Jul 2025 10:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Jul 2025 10:36 PM IST
सार

गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान गिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन गिल ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड के गढ़ कहे जाने वाले एजबेस्टन में जीत हासिल कर सीरीज में मजबूत वापसी की।

विज्ञापन
Shubman Gill becomes the youngest Indian captain to win a Test overseas surpass Sunil Gavaskar IND vs ENG
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले के साथ ही कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया। गिल की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। गिल ने इस मैच में दोहरा शतक और शतक लगाया जिससे भारत इंग्लैंड के सामने बड़ा लक्ष्य देने में सफल रहा जिसे मेजबान टीम हासिल नहीं कर सकी। 
विज्ञापन

बर्मिंघम में दर्ज की ऐतिहासिक जीत 
भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 407 रन पर आउट कर 180 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और कुल 607 रनों की बढ़त हासिल कर इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की दूसरी पारी पांचवें दिन 271 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने जीत हासिल की। भारत के लिए यह बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत है क्योंकि इससे पहले टीम ने यहां पर कभी कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम ने बर्मिंघम का तिलिस्म तोड़ा और एजबेस्टन में तिरंगा लहरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल ने गावस्कर को पीछे छोड़ा
गिल 25 साल 301 दिन की उम्र में विदेश में टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। गिल ने इस मामले में सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 26 साल 202 दिन की उम्र में कप्तान के तौर पर विदेश में टेस्ट में जीत दर्ज की थी। गावस्कर ने 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में ऐसा किया था। गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। भारत को लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और नए टेस्ट कप्तान गिल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन गिल ने हार नहीं मानी और इंग्लैंड के गढ़ कहे जाने वाले एजबेस्टन में जीत हासिल कर सीरीज में मजबूत वापसी की। गिल के नेतृत्व में भारत को पहली बार टेस्ट में जीत मिली। गिल एशिया के पहले कप्तान हैं जिन्होंने इंग्लैंड को बर्मिंघम में मात दी है।
विज्ञापन

इंग्लैंड में टेस्ट मैच में बना दूसरा सर्वाधिक स्कोर
भारत और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट मैच में बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया। दोनों टीमों ने मिलाकर चार पारियों में कुल 1628 रन बनाए जो इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच का दूसरा सर्वाधिक रन है। इंग्लैंड में टेस्ट मैच की चार पारियां मिलाकर सर्वाधिक रन 1948 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीड्स में खेले गए मैच में बने थे। उस मैच में कुल 1650 रन बने थे। वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट में कुल 220 बाउंड्री लगी जो इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में लगी दूसरी सर्वाधिक बाउंड्री है। ये रिकॉर्ड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के नाम है जिन्होंने 2022 में नॉटिंघम में खेले गए मैच में 249 बाउंड्री लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed