फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shubman Gill at number 3, Pant at 5 and Vihari at 6th position could be way forward feels former selector

IND vs SL: टेस्ट में पुजारा-रहाणे की जगह लेने को तैयार शुभमन और हनुमा, पंत को इस नंबर पर मिल सकता है मौका

Mon, 28 Feb 2022 10:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 28 Feb 2022 10:32 PM IST
सार

रोहित शर्मा का कप्तान के रूप में पहला टेस्ट भारत के मध्यक्रम के लिए भी नए युग की शुरुआत करेगा जिसमें शुभमन गिल और हनुमा विहारी को अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए तैयार किया जाएगा। यह अब स्पष्ट है कि रहाणे और पुजारा को इस सत्र में होने वाले तीन टेस्ट मैचों (श्रीलंका के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ एक) के लिए टीम में नहीं रखा जाएगा।

विज्ञापन
Shubman Gill at number 3, Pant at 5 and Vihari at 6th position could be way forward feels former selector
शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

रोहित शर्मा का कप्तान के रूप में पहला टेस्ट भारत के मध्यक्रम के लिए भी नए युग की शुरुआत करेगा जिसमें शुभमन गिल और हनुमा विहारी को अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की जगह लेने के लिए तैयार किया जाएगा। यह अब स्पष्ट है कि रहाणे और पुजारा को इस सत्र में होने वाले तीन टेस्ट मैचों (श्रीलंका के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ एक) के लिए टीम में नहीं रखा जाएगा। इन मैचों में विहारी और गिल इन दोनों का विकल्प होंगे जबकि श्रेयस अय्यर को ‘बैकअप’ के रूप में रखा जाएगा।

विज्ञापन


तीसरे नंबर पर गिल : 
भारत ने केपटाउन में जो आखिरी टेस्ट मैच खेला था उसमें दो स्थान खाली हैं और जब विराट कोहली मोहाली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे तब ये तीनों युवा खिलाड़ी इन स्थानों पर अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेंगे जिन पर पिछले एक दशक से पुजारा और रहाणे का कब्जा रहा था। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर ये तीनों फिट रहते हैं तो चार मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में किसे बाहर बिठाया जाएगा। गिल अब खेलने के लिए तैयार हैं तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ उन्हें मध्यक्रम में उतारना पसंद करेंगे। इसकी पूरी संभावना है कि गिल को रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के बाद तीसरे नंबर पर उतारा जाएगा। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय ओपनर और चयनकर्ता देबांग गांधी ने कहा, "मेरा मानना है कि नंबर तीन के लिए शुभमन सबसे अच्छे विकल्प हैं। वह पारी की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन रोहित के साथ पारी का आगाज करने के लिये मयंक हैं और ऐसे में शुभमन के लिए तीसरा नंबर आदर्श होगा।" जनवरी 2021 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे गांधी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने से पहले गिल को शुरू में मध्यक्रम की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवें नंबर पर उतर सकते हैं पंत 
रहाणे मुख्य रूप से नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन पूरी संभावना है कि द्रविड़ और रोहित इस नंबर पर ऋषभ पंत को उतार सकते हैं जबकि विहारी छठे नंबर पर उतरेंगे। गांधी ने कहा, ‘यदि आप हमारे शीर्ष क्रम को देखो तो मयंक, रोहित, शुभमन और विराट सभी दायें हाथ के बल्लेबाज हैं। ऐसे में यह बेहतर होगा कि पांचवें नंबर का बल्लेबाज वामहस्त हो जिससे दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन बन जाए। इसके बाद विहारी छठे नंबर पर और फिर रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर उतर सकते हैं जो बायें हाथ के बल्लेबाज हैं। बल्लेबाजी क्रम इस तरह से तैयार किया जा सकता है।’ 


ये हो सकता है क्रम 
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन (फिटनेस पर निर्भर)/जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed