{"_id":"5d77baed8ebc3e93ad104092","slug":"shubhman-gill-misses-century-now-india-a-have-massive-and-hug-lead-over-south-africa-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत A vs साउथ अफ्रीका A: शुभमन गिल शतक से चूके, भारत को बड़ी बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत A vs साउथ अफ्रीका A: शुभमन गिल शतक से चूके, भारत को बड़ी बढ़त
Tue, 10 Sep 2019 08:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 10 Sep 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : social media
कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए, लेकिन 90 रन की उनकी पारी से भारत A ने साउथ अफ्रीका A के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 303 रन बनाकर 139 रन की बढ़त हासिल की। इस चार दिवसीय मुकाबले में भारत ए के लिए जलज सक्सेना ने भी नाबाद 61 रन बनाए।
दिन का खेल खत्म होने तक भारत A ने साउथ अफ्रीका A की दूसरी पारी में 125 रन पर पांच विकेट चटका दिए हैं। साउथ अफ्रीका A अब भी भारत A से 14 रन पीछे है। साउथ अफ्रीका A की पहली पारी 164 रन पर सिमटी थी। भारत A ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 129 रन से की जब गिल 66 और अंकित बावने छह रन पर खेल रहे थे।
बावने हालांकि कल के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े दिन के दूसरे ओवर में मार्को जॉनसेन की गेंद पर बोल्ड हो गए। गिल को इसके बाद कोना भरत (33) का साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी की। डेन पीट ने गिल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने 153 गेंद की पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
भारतीय टीम 200 रन से पहले सात विकेट गंवाकर थोड़ी मुश्किल में थी लेकिन सक्सेना और शार्दुल ठाकुर (34) शतकीय साझेदारी कर टीम को 300 रन के करीब ले गए और बड़ी बढ़त सुनिश्चित की। हरफनमौला सक्सेना ने 96 गेंद की नाबाद पारी में 11 चौके लगाए। साउथ अफ्रीका A के लिए लुंगी एनगिडी और पीट ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जॉनसेन और लुथो सिपामला को 2-2 सफलता मिली।
साउथ अफ्रीका A की दूसरी पारी में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 52 रन तक 4 विकेट गंवा दिए। जुबेर हमजा ने 44 और हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 35 रन बनाकर स्थिति को संभाला। दिन का खेल खत्म होने पर क्लासेन के साथ क्रीज पर विआन मुलदेर (12) मौजूद थे। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने दूसरी पारी में 2, जबकि मोहम्मद सिराज, ठाकुर और कृष्णप्पा गौतम ने 1-1 विकेट हासिल किया।