{"_id":"658c5b0fcc39d2a0360603b5","slug":"shubham-dubey-wants-to-buy-house-with-rs-5-8-crore-got-in-ipl-auction-father-sold-pan-to-make-him-cricketer-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shubham Dubey: पिता ने पान बेंचकर बनाया क्रिकेटर, अब आईपीएल नीलामी में 5.8 करोड़ पाने वाला बेटा दिलाएगा घर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shubham Dubey: पिता ने पान बेंचकर बनाया क्रिकेटर, अब आईपीएल नीलामी में 5.8 करोड़ पाने वाला बेटा दिलाएगा घर
Wed, 27 Dec 2023 10:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:42 PM IST
सार
शुभम बचपन काफी अभावों में बीता और उनके पिता को उनके लिए क्रिकेट किट खरीदने के लिए पान तक बेचना पड़ा। अब उनके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं और वह इससे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
शुभम दुबे
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स से पांच करोड़ 80 लाख रुपये का करार पाने वाले क्रिकेटर शुभम दुबे अतीत के संघर्षों को पीछे छोड़कर अब परिवार के लिए नया घर खरीदना चाहते हैं।
विदर्भ के मध्य क्रम के बल्लेबाज दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 185 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। उनका बचपन काफी अभावों में बीता और उनके पिता को उनके लिए क्रिकेट किट खरीदने के लिए पान तक बेचना पड़ा। अब उनके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं और वह इससे बहुत खुश हैं। दुबे ने कहा, ‘मेरा परिवार मेरे लिए क्रिकेट किट खरीदने की स्थिति में नहीं था, लेकिन मेरे पिता ने खरीदी। उन्होंने मुझ पर कभी किसी चीज के लिए दबाव नहीं डाला जबकि हमारी माली हालत अच्छी नहीं थी। मेरे पिता ने परिवार के लिए काफी संघर्ष किया। उन्होंने होटल मैनेजर के रूप में काम करने के अलावा रीयल एस्टेट एजेंट का काम भी किया और पान का स्टॉल तक लगाया।’
दुबे ने कहा, ‘मेरा परिवार मेरी ताकत रहा है। मेरा जुड़वा भाई घर चलाता है ताकि मुझ पर दबाव नहीं पड़े। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया। अब मैं उन्हें हर खुशी देना चाहता हूं। सबसे पहले परिवार के लिए घर खरीदना है।’