फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas iyer returns to Mumbai team for Ranji Trophy match against Odisha Prithvi Shaw does not get place

Ranji Trophy: आईपीएल नीलामी से पहले श्रेयस की हुई मुंबई टीम में वापसी, शॉ को नहीं मिली जगह

Wed, 06 Nov 2024 08:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 08:09 AM IST
सार

गत चैंपियन मुंबई ने 16 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें अय्यर का नाम भी शामिल है। अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में नहीं खेले थे जो ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन
Shreyas iyer returns to Mumbai team for Ranji Trophy match against Odisha Prithvi Shaw does not get place
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter

विस्तार

सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में इस महीने के अंत में आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी होनी है। इससे पहले ही रणजी ट्रॉफी के लिए श्रेयस अय्यर की मुंबई टीम में वापसी हुई है। मुंबई को ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-ए का मुकाबला खेलना है। 
विज्ञापन


इस मैच के लिए गत चैंपियन मुंबई ने 16 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें अय्यर का नाम भी शामिल है। अय्यर निजी कारणों से त्रिपुरा के खिलाफ मुंबई के पिछले मैच में नहीं खेले थे जो ड्रॉ रहा था। दूसरी ओर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम में जगह नहीं मिली है। त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले के लिए अगरतला रवाना होने से पहले टीम से बाहर किए गए पृथ्वी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। सत्र की शुरुआत में मुंबई टीम का हिस्सा होने के अलावा ईरानी कप खिताब जीतने वाली टीम में भी शामिल पृथ्वी को फिटनेस और अनुशासन संबंधी मुद्दों के कारण बाहर रखा गया था।
विज्ञापन


मुंबई की टीम इस प्रकार है...
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी , मोहम्मद जुनेद खान और रॉयस्टन डायस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed