फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer named captain of Mumbai Ranji Trophy squad against railway, Shaw awaits fitness test

रणजी मैच में रेलवे के खिलाफ अय्यर को मिली मुंबई टीम की कमान, शॉ चोटिल

Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer named captain of Mumbai Ranji Trophy squad against railway, Shaw awaits fitness test
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को एक नवंबर से नई दिल्ली में रेलवे के खिलाफ होने वाले रणजी मैच के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को उप कप्तान बनाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ ने गुरुवार को इस मैच के लिये 15 सदस्यीय टीम घोषित की। 

विज्ञापन


पृथ्वी शॉ को चोटिल होने के कारण टीम में नहीं लिया गया है, लेकिन एक चयनकर्ता ने कहा कि अगर वह मैच से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


टीम इस प्रकार है :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), धवल कुलकर्णी (उप-कप्तान), सिद्धेश लाड जय बिस्टा, सूर्य कुमार यादव, कुमार यादव, अशय सरदेसाई, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, आकाश पारकर, कृष कोठारी, शम्स मुलानी, अखिल हरवाड़कर , तुषार देशपांडे और रॉयस्टन डायस।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट के कारण नहीं भारत सी के खिलाफ नहीं खेले शॉ 
अपने टेस्ट करियर का आगाज सेंचुरी के साथ कर सुर्खियों में आए 18 वर्षीय युवा सितारा पृथ्वी शॉ कोहनी में चोट क कारण  भारत 'ए' के लिए वन-डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट  मैच में भारत 'सी' के खिलाफ नहीं खेले।


पहले मैच में भारत बी के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर कोहनी में चोट के बाद उनकी इस चोट के लिए कोहनी का एमआरआई किया गया था। एमआरआई से पता चला कि उनकी कोहनी की चोट कोई गंभीर नहीं है। चाहर की उठती गेंद पर पृथ्वी की कोहनी में लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक  तीन-चार दिन में पृथ्वी शॉ  स्वस्थ हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed