फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shreyas Iyer leaves India A captaincy Dhruv Jurel leads in second Test against Australia

Shreyas Iyer: अय्यर ने अचानक छोड़ी भारत ए की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जुरेल कर रहे अगुवाई

Tue, 23 Sep 2025 04:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 23 Sep 2025 04:28 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार से लखनऊ में शुरू हुआ। इस मैच से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने भारत ए की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

विज्ञापन
Shreyas Iyer leaves India A captaincy Dhruv Jurel leads in second Test against Australia
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच मंगलवार से लखनऊ में शुरू हुआ। इस मैच से ठीक पहले श्रेयस अय्यर ने भारत ए की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। इससे पहले उन्होंने शुरुआती टेस्ट मुकाबले में भारतीय ए टीम की अगुवाई की थी। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
विज्ञापन

अय्यर ने क्यों छोड़ी कप्तानी?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि, 'हां, श्रेयस ब्रेक ले रहे हैं और मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं को सूचित कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, जब चयनकर्ता वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम का चयन करने के लिए बैठक करेंगे तो वह मध्यक्रम में जगह बनाने की दौड़ में बने रहेंगे।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर ने निजी कारणों से कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले टेस्ट में नहीं चला अय्यर का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले गए पिछले अनौपचारिक टेस्ट में अय्यर का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने पहली पारी में आठ और दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बनाए थे। उन्हें भारत की एशिया कप टीम में मौका नहीं मिला। इससे पहले वह इंग्लैंड दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में भी अनदेखी का शिकार हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed