फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे नंबर पर चमके श्रेयस अय्यर, बनाए सीरीज में सर्वाधिक रन, तोड़ा 40 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

Wed, 12 Feb 2020 08:25 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Feb 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer is the only positive thing after Odi series vs New Zealand, breaks Ian Chappell record
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर
न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम को भले ही 31 साल बाद वन-डे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी हो। भले ही विराट कोहली का बल्ला न चलो हो और बुमराह भी पटरी से उतरे दिखे हो, लेकिन इन सब के बावजूद श्रेयस अय्यर के रूप में एक खुशखबरी भी मिली है। लंबे समय से चौथे नंबर के लिए जारी बल्लेबाज की तलाश अब मुंबई के इस खिलाड़ी पर आकर खत्म होते नजर आ रही है।
Shreyas Iyer is the only positive thing after Odi series vs New Zealand, breaks Ian Chappell record
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

एक के बाद एक लगातार तीन एकदिवसीय मुकाबले में हार से हालाकान भारतीय टीम के लिए चौथे नंबर पर उतरते हुए श्रेयस अय्यर ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। भले ही सीरीज का एक भी मैच टीम इंडिया नहीं जीत पाई हो, लेकिन वह पूरी श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय भी रहे।

Shreyas Iyer is the only positive thing after Odi series vs New Zealand, breaks Ian Chappell record
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज में कुल 217 रन बनाने वाले श्रेयस ने हैमिल्टन में हुए पहले वनडे में 107 गेंदों पर 103 रन बनाए। यह उनके वन-डे करियर का पहला शतक भी था। ऑकलैंड में हुए दूसरे मैच में भी अय्यर का बल्ला खामोश नहीं रहा, 57 गेंदों पर उन्होंने 52 रन बनाए। माउंट मॉनगनुई में खेले गए तीसरे मैच में श्रेयस अय्यर ने 63 गेंदों पर 62 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर एक विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer is the only positive thing after Odi series vs New Zealand, breaks Ian Chappell record
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

श्रेयस अय्यर की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले 17 मैच में एक शतक और आठ अर्धशतक जड़े हैं। इस दौरान उनका औसत 49 का और स्ट्राइक रेट 101.03 का रहा। इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल को भी पछाड़ दिया।

विज्ञापन
Shreyas Iyer is the only positive thing after Odi series vs New Zealand, breaks Ian Chappell record
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, श्रेयस अय्यर 16 पारियों में 9 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं, जिनमें उनका औसत 56.25 का है। वहीं चैपल ने 50 की औसत से 16 पारियों में आठ बार 50+ का स्कोर खड़ा किया है। 1080 में आखिरी एकदिवसीय खेलने वाले इयान चैपल के इस अद्भुत रिकॉर्ड को तोड़ने वाले अय्यर की बल्लेबाजी को देखकर तो यही लगता है कि नंबर चार पर भारत की खोज पूरी हुई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed