फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ऋषभ पंत का कटेगा पत्ता, श्रेयस अय्यर ने सुलझाई चौथे नंबर की पहेली!

Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 12 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer is better then any other batman for number four place in Team India
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या प्लेइंग इलेवन में चौथे नंबर को लेकर थी। वर्ल्ड कप के दौरान भी इस समस्या ने टीम का पीछा नहीं छोड़ा। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद ऋषभ पंत को लगातार इस क्रम पर आजमाया जाता रहा, इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय शंकर और केएल राहुल पर थी। मगर अब मौजूदा दौर में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी समस्या सुलझती दिख रही है।
Shreyas Iyer is better then any other batman for number four place in Team India
सुनील गावस्कर

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि ऋषभ पंत की तुलना में श्रेयस अय्यर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चौथे स्थान के लिए बेहतर विकल्प हैं और भारतीय मध्यक्रम में उन्हें स्थायी जगह मिलनी चाहिए। एक साल बाद भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अय्यर ने रविवार को पोर्ट आफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 68 गेंद में 71 रन की पारी खेली और भारत की 59 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Shreyas Iyer is better then any other batman for number four place in Team India
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

अय्यर भारतीय टीम में चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने के दावेदार हैं, लेकिन टीम प्रबंधन फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में इस स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को मौके दे रहा है। गावस्कर ने ‘सोनी टेन’ चैनल से कहा, ‘मेरे नजरिए से ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की तरह पांचवें या छठे स्थान पर फिनिशर के रूप में बेहतर है क्योंकि यहीं वह अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकता है। विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा अगर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं और 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो पंत चौथे नंबर पर ठीक है, लेकिन अगर 30-35 ओवर तक बल्लेबाजी करनी है तो मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर चौथे और पंत पांचवें स्थान पर होना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer is better then any other batman for number four place in Team India
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 श्रृंखला में अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे अय्यर ने कप्तान विराट कोहली (120) के साथ 125 रन की साझेदारी भी की, जिससे भारत ने सात विकेट पर 279 रन बनाए। अय्यर की सराहना करते हुए गावस्कर ने कहा, ‘उसने मौके का फायदा उठाया। वह पांचवें नंबर पर उतरा। उसके पास काफी ओवर थे और कप्तान विराट कोहली उसके साथ खेल रहा था। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता क्योंकि कप्तान आपके ऊपर से दबाव कम करता है।’

विज्ञापन
Shreyas Iyer is better then any other batman for number four place in Team India
Shreyas Iyer - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में सीखने की सर्वश्रेष्ठ जगह गेंदबाजी छोर है। विराट कोहली जब बल्लेबाजी कर रहा था तो श्रेयस अय्यर यही कर रहा था।’ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छी फार्म में थे, लेकिन उन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। गावस्कर का हालांकि मानना है कि इस युवा को अब एकदिवसीय क्रिकेट में अधिक मौके मिलने चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर इससे उसे भारतीय मध्यक्रम में अधिक स्थायी जगह बनाने में मदद नहीं मिलेगी तो पता नहीं कि किससे मिलेगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed