श्रेयस गोपाल ने मंगलवार रात बैंगलोर के खिलाफ हैट्रिक लेते हुए इतिहास रच दिया। टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब रद्द हुए मैच में हैट्रिक ली गई हो। जबकि यह इस फॉर्मेट में छह ओवर से कम के मैच में भी पहली हैट्रिक है। यह दोनों ही रिकॉर्ड बेहद दिलचस्प हैं।
2 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
इस हैट्रिक के साथ श्रेयस गोपाल पहले ऐसे गेंदबाज बन गए जिन्होंने विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को एक ही मैच में तीन अलग-अलग मौकों पर आउट किया। हालांकि डीविलियर्स उनके पसंदीदा शिकार हैं। गोपाल पिछली चार पारियों में चार बार आउट हुए हैं।
3 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
यह IPL 2019 की दूसरी हैट्रिक थी, इसके पहले पंजाब के युवा ऑलराउंडर सैम करन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं। इसी के साथ श्रेयस गोपाल टी-20 क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।
4 of 9
श्रेयस गोपाल
- फोटो : पीटीआई
श्रेयस गोपाल पहले अमित मिश्रा और युवराज सिंह आईपीएल में ही यह कारनामा कर चुके हैं। जबकि गोपाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 2018-19 के दौरान कर्नाटक की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ यह कमाल किया था।
राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी और तभी बारिश हो गई। इसके बाद रात 11:26 बजे मैच दोबारा शुरू हुआ। 3 घंटे 26 मिनट के इंतजार के बाद 5-5 ओवर के मैच की शुरुआत वरुण एरोन की गेंदबाजी से हुई। शुरुआती दोनों गेंदों पर विराट ने शानदार छक्का जमाया। इसी ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने भी दो चौके जमाते हुए जले पर नमक छिड़क दिया।