{"_id":"59f319c04f1c1bca678b7972","slug":"shreyas-aiyyar-equal-with-sachin-in-six-hitting-at-ranji-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" श्रेयस अय्यर ने 21 साल पुराने सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रेयस अय्यर ने 21 साल पुराने सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने तमिलनाडु के खिलाफ रणजी मैच में सचिन तेंदुलकर के 21 साल पुराने एक रिकॉर्ड की बराबरी की। अय्यर ने बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स मैदान पर तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई की दूसरी पारी में 124 गेंदों पर 138 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें उन्होंने 9 छक्के जड़ दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
सचिन ने 1996 में जड़े थे 9 छक्के
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली
सचिन ने 1996 में रणजी के एक मुकाबले में 9 छक्के लगाए थे। इस रिकॉर्ड की बराबरी अय्यर ने की है। दुर्भाग्य से अय्यर रन आउट हो गए। अगर भाग्य उनका साथ देता तो वह विशाल पारी खेल और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के लिए शास्त्री ने मारे हैं सबसे अधिक सिक्स
रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
रणजी इतिहास में मुंबई की ओर से रवि शास्त्री ने बड़ौदा के खिलाफ एक मैच में 13 सिक्स मारे थे। इस मैच में शास्त्री ने 123 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। शास्त्री ने इसी मैच में तिलक राज के एक ओवर की छह गेंदों पर छह छक्के मारे थे।