फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik weds Sana Javed: Shoaib third wife after two India wives Sania Mirza and Ayesha Siddiqui

Sania-Shoaib: पहली पत्नी को तलाक दिए बिना सानिया से निकाह करने चले थे शोएब, क्या इस बार भी दोहराई वही कहानी?

Sat, 20 Jan 2024 03:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है। अब शोएब ने सना से निकाह कर सभी को चौंका दिया है।

विज्ञापन
Shoaib Malik weds Sana Javed: Shoaib third wife after two India wives Sania Mirza and Ayesha Siddiqui
शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी क्रिकटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया है। शोएब ने सानिया को तलाक दिया है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


शोएब ऐसा ही पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दिए बिना सानिया से निकाह करने चले थे। अब ऐसा ही उन्होंने तीसरी शादी में भी किया है। सानिया शोएब की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं। सानिया से पहले शोएब की शादी भारत के ही हैदराबाद में ही हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दिकी है। सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों पिछले 13 साल से साथ रह रहे थे। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है।
विज्ञापन


Epic Wedding Tale of Sania Mirza and Shoaib Akhtar | Indian Celebrity Events
विज्ञापन
विज्ञापन


Epic Wedding Tale of Sania Mirza and Shoaib Akhtar | Indian Celebrity Events
सानिया और शोएब का निकाह

आयशा शोएब मलिक की पहली पत्नी

Shoaib Malik weds Sana Javed: Shoaib third wife after two India wives Sania Mirza and Ayesha Siddiqui
शोएब मलिक और उनकी पहली पत्नी आयशा - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब और सानिया के बीच 2010 में शादी की खबरों से पहले आयशा सिद्दिकी का मामला सामने आया था। तब यह कहा जा रहा था कि आयशा सिद्दिकी से तलाक लिए बिना ही वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे। तब आयशा सिद्दिकी सबके सामने आई थीं और कहा था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वह दूसरी शादी नहीं कर सकते।

इसके बाद शोएब ने आयशा के साथ कोई रिश्ता होने का इनकार कर दिया था। हालांकि, जब मामला बढ़ा तो शोएब ने आयशा सिद्दिकी को तलाक दे दिया था। आयशा ने बताया था कि वह मोटी हैं इस वजह से शोएब उन्हें पसंद नहीं करते। बताया जाता है कि शोएब ने आयशा से 2002 में शादी की थी।

Ayesha Siddiqui, Shoaib Malik's ex-wife claims that she had mis-carriage

2009 में शोएब सानिया की बढ़ी नजदीकियां
शोएब और सानिया के बीच नजीदिकयां 2009 से बढ़ने लगी थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने निकाह किया। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था। 2018 में सानिया और शोएब माता-पिता बने। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।

2022 में शोएब और सानिया में बढ़ी थी दूरियां

Shoaib Malik weds Sana Javed: Shoaib third wife after two India wives Sania Mirza and Ayesha Siddiqui
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें सामने आई थीं। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। पहले यह कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। 

इसके बाद शोएब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जानकारी हटा दी थी। पहले शोएब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था- एथलीट और एक सुपरवुमन सानिया मिर्जा का पति। शोएब ने फिर इंस्टाग्राम बायो से यह जानकारी हटा दी। अपडेट करके शोएब ने इंस्टाग्राम बायो में लिखा- प्रो एथलीट और लिव अनब्रोकन यानी बिना दर्द के जियो।

11 Years of Sania-Shoaib Marriage and a Child Later, Their Twist to 'Give  Your Hand' Trend - News18

सानिया ने बुधवार को दिए थे संकेत

Shoaib Malik weds Sana Javed: Shoaib third wife after two India wives Sania Mirza and Ayesha Siddiqui
सानिया मिर्जा, इजहान और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- 'शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं'। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

Love across borders: The untold saga of Sania Mirza-Shoaib Malik love story

Who is Sana Javed, now Sana Shoaib Malik? - India Today
शोएब और सना जावेद

कौन हैं सना जावेद?
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे। बाद में अपने-अपने अकाउंट से इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। 

शोएब और सना के डेट की खबरें थीं
शोएब और सना के बीच डेटिंग की खबरें काफी पहले से सामने आ रही थीं। शोएब ने हाल ही में सना को उनके जन्मदिन पर विश भी किया था। शोएब ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे बडी! इसके साथ ही पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सना के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस बीच सना ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed