{"_id":"59bb6b924f1c1b8e688b49fd","slug":"shoaib-malik-reply-on-question-about-ms-dhoni-winning-hearts-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के बारे में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैन को दिया जवाब और जीत लिया दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के बारे में पाकिस्तानी क्रिकेटर ने फैन को दिया जवाब और जीत लिया दिल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे ऐसी बात कही है, जिसने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने मलिक ने ट्विटर पर फैंस के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
मलिक ने गुरुवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साईट पर हैशटैग 'आस्कमलिक' नाम से एक सवाल-जवाब सेशन आयोजित किया। मलिक केआधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सवालों की बहार आ गयी, जिसमें से एक फैन ने पूछा, 'शोएब मलिक, एमएस धोनी के बारे में कुछ कहिए???'
विज्ञापन
@realshoaibmalik some words on @msdhoni ???#askMalik
— !!Lost Soul!! (@Sudharsan_ak) September 14, 2017
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बिना समय लिया रिप्लाई किया, 'लीजेंड GOAT।'
Legend GOAT
— Shoaib Malik (@realshoaibmalik) September 14, 2017
पता हो कि GOAT का मतलब ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होता है यानी मलिक ने धोनी को सर्वकालिक महान क्रिकेटर करार दिया। मलिक के इस जवाब को काफी पसंद किया गया। टीम इंडिया के फैंस भी यह जानकर बहुत खुश हुए कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की इतनी तारीफ की।
बता दें कि पाकिस्तान की टीम अभी वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। पहले दो मुकाबलों के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। इस ऐतिहासिक सीरीज का नाम इंडिपेंडेंस कप रखा गया है, जिसका तीसरा व अंतिम मैच शुक्रवार को लाहौर में खेला जाएगा।