फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik & Mohammed Hafeez were not included into PCB central contracts

शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को लगा बड़ा झटका, नहीं मिला पीसीबी का अनुबंध

Fri, 09 Aug 2019 06:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Aug 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
Shoaib Malik & Mohammed Hafeez were not included into PCB central contracts
शोएब मलिक - फोटो : social media

पूर्व कप्तान शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा बृहस्पतिवार को 2019-20 के लिए खिलाड़ियों को दिए केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर रखा गया है। कप्तान सरफराज अहमद, बल्लेबाज बाबर आजम और लेग स्पिनर यासिर शाह ए कैटेगरी में बरकरार हैं।

विज्ञापन


टेस्ट सलामी बल्लेबाज अजहर अली और हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को क्रमश: कैटेगरी बी और सी में कर दिया गया है। बोर्ड ने 2019-20 सत्र के लिए अब केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की संख्या भी 33 से घटाकर 19 कर दी है जिसमें पुरुष क्रिकेट टीम छह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, तीन वनडे और नौ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन


पीसीबी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘केंद्रीय अनुबंधों की सूची की घोषणा करते हुए खिलाड़ियों के पिछले 12 महीने के प्रदर्शन और फिटनेस को ध्यान में रखा गया, यह अनुबंध एक अगस्त 2019 से 30 जून 2020 तक चलेगा।’ मलिक और हफीज के बाहर करने के बावजूद पीसीबी ने कहा कि दोनों चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। मलिक ने विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी और अब वह केवल टी-20 प्रारूप में ही खेलेंगे जबकि हफीज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed