फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Malik breaks silence on separation from Sania Mirza said You should listen to your heart

Shoaib Malik: 'आपको अपने दिल की सुननी चाहिए', सानिया मिर्जा से अलग होने पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 31 Jan 2024 11:05 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 31 Jan 2024 11:05 AM IST
सार

सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं।

विज्ञापन
Shoaib Malik breaks silence on separation from Sania Mirza said You should listen to your heart
सानिया मिर्जा, शोएब मलिक, सना जावेद - फोटो : Shoaib Malik/Sania Mirza/Instagram

विस्तार

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तीसरी शादी के बाद खूब विवाद हुआ। उन्होंने अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। उसने बाद सानिया मिर्जा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने ही अलग होने का फैसला किया था। इस मामले पर शोएब मलिक ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमेशा आपको अपने दिल की बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन


शोएब ने एक पॉडकास्ट में अपनी नई शादी और सानिया से अलग होने पर बात की। उन्होंने कहा, ''हमें लोगों की बात सुनने की जगह अपनी दिल की बात सुननी चाहिए। हमें वही करना चाहिए जो दिल कहे। यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या कहेंगे। भले ही आपको यह समझने में कई साल लग जाए कि लोग क्या कहेंगे, वह क्या सोचेंगे, आप आगे बढ़ें और अपना काम करें। यह समझने में आपको 10 साल लग जाए या 20 साल। आपको अगर 20 साल बाद भी यह समझ में आए तो आप आगे बढ़ें।"
विज्ञापन

Shoaib Malik breaks silence on separation from Sania Mirza said You should listen to your heart
सानिया मिर्जा को छोड़ शोएब मलिक ने सना जावेद से निकाह किया है - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया मिर्जा ने क्या कहा?
एक बयान में सानिया की टीम और उनके परिवार ने लिखा था- सानिया ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। हालांकि, आज उनके लिए यह साझा करने की जरूरत पैदा हो गई है कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है। वह शोएब को उनकी आगे की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देती हैं। 

बयान में आगे लिखा है, 'सानिया के जीवन के इस संवेदनशील समय में, हम सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों से अनुरोध करना चाहते हैं कि वे किसी भी अटकलबाजी में शामिल होने से बचें और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।' इससे पहले सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा था कि यह एक 'खुला' था, जो एक मुस्लिम महिला के अपने पति को एकतरफा तलाक देने के अधिकार से संबंधित है।

Shoaib Malik breaks silence on separation from Sania Mirza said You should listen to your heart
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (बाएं) शोएब मलिक और सना जावेद (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
सानिया शोएब की दूसरी पत्नी
सानिया शोएब मलिक की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने भारत की आयशा सिद्दिकी से निकाह किया था। 2010 में उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया से निकाह किया था। इसके आठ साल बाद दोनों पैरेंट्स बने। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। शादी के 13 साल बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। अब शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है। शनिवार को शोएब ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed