{"_id":"59b9a6534f1c1b96688b4701","slug":"shoaib-malik-become-top-run-scorer-in-t20is-for-pakistan-surpass-umar-akmal","type":"story","status":"publish","title_hn":"T-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बने शोएब मलिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बने शोएब मलिक
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:36 AM IST
विज्ञापन
शोएब मलिक
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में विश्व एकादश के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 23 गेंद में 39 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान शोएब अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने टीम से बाहर चल रहे उमर अकमल को पीछे छोड़ा। शोएब ने अपनी इस ताबड़तोड़ पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 174 रन बनाने में अहम भूमिका अदा की। इस पारी के दौरान शोएब ने 1 चौका और 3 छक्के भी जड़े।
शोएब मलिक के नाम अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 82 पारियों में 1702 रन हो गए हैं। उन्होंने उमर अकमल को इस मामले में पीछे छोड़ा। उमर अकमल ने 77 टी-20 पारियों में 1690 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा रनों के मामले में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर मोहम्मद हफीज(1619), शाहिद अफरीदी(1405) और अहमद शहजाद(1215) हैं।
उमर अकमल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ने पर शोएब मलिक को ट्वीट कर बधाई दी है। उमर ने ट्वीट में लिखा, शोएब मलिक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बनने पर बधाई। आज के मैच में शानदार पारी खेली।

Congratulations @realshoaibmalik on becoming the top scorer for Pakistan in T20s. Played an amazing knock in today's match. #PAKvWXI pic.twitter.com/mMt75O4fEE
— Umar Akmal (@Umar96Akmal) September 13, 2017