फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib akhtar S challenge to team India

और भारतीय खिलाड़ियों ने गंवा दिया 50-50 लाख कमाने का मौका

Mon, 26 Oct 2015 09:28 AM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/ अमर उजाला, दिल्ली
सुरेंद्र कुमार वर्मा/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Oct 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
Shoaib akhtar S challenge to team India

टीम इंडिया 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में 2 मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बराबरी पर आ गई थी। इसलिए मुंबई में होने वाले आखिरी मैच पर सभी की नजर थी।

विज्ञापन


हालांकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से पहले टॉस होने तक सब कुछ ठीक था लेकिन कप्तान धोनी एक बार फिर टॉस गंवा बैठे। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसे उसके बल्लेबाजों ने 400 गुणा सही साबित कर दिया। अफ्रीकी पारी में रिकॉर्ड 3 शतक लगे और इसके दम पर भारत के सामने जीत के लिए 439 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य रख दिया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में 50 ओवर में 4 विकेट पर 438 रन बनाए जो वनडे में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है और कुल 17वीं बार 400 के पार स्कोर पहुंचा। भारत के सामने इतना बड़ा लक्ष्य देखकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के सामने एक बड़ा चैलेंज ही रख दिया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी इस चैलेंज को पूरा नहीं कर सके और टीम को वनडे में अपने घर में सबसे बड़ी हार (214 रन) का मुंह देखना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टि्वटर पर किया था ऐलान, जीते तो हर किसी को देंगे 50-50 लाख

Shoaib akhtar S challenge to team India

टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 439 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। इस बड़े लक्ष्य को देखकर 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर ने टीम इंडिया के सामने बड़ा चैलेंज रख दिया। लेकिन भारत लक्ष्य से दूर रह गया और उसे हार मिली।

शोएब अख्तर ने अफ्रीकी पारी खत्म होने के बाद टि्वटर पर भारतीय खिलाड़ियों को यह चुनौती दी अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो हर भारतीय खिलाड़ी को वह 50-50 लाख रुपए का ईनाम देंगे। साथ ही इसे रिट्वीट करने का लोगों से आह्वान किया। हालांकि वह किस्मतवाले रहे कि टीम इंडिया हार गई वरना उन्हें कई करोड़ रुपए भारतीय खिलाड़ियों को देने पड़ जाते।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed