फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar becomes father of third child wife rubab khan gave birth to girl shared post

Shoaib Akhtar: पाकिस्तानी दिग्गज के घर गूंजी किलकारी, पत्नी रुबाब ने दिया बेटी को जन्म, शोएब ने साझा की तस्वीर

Fri, 01 Mar 2024 11:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Mar 2024 11:08 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर की पत्नी रुबाब खान ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। दिग्गज बेटी के पिता बन गए हैं। इससे पहले उनकी पत्नी ने 2016 और 2019 में दो बेटों को जन्म दिया था।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar becomes father of third child wife rubab khan gave birth to girl shared post
शोएब अख्तर - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर एक बार फिर पिता बन गए। उनकी पत्नी रुबाब खान ने एक मार्च को बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी दिग्गज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी। अख्तर की सबसे छोटी बेटी का नाम नूरेह अली अख्तर रख गया है। 
विज्ञापन


'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने अपने तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए दी। 48 वर्षीय दिग्गज ने लिखा, "मिकाइल और मुजद्दिद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। नूरेह ली अख्तर का स्वागत है। आप सब की दुआओं का तलबगार, शोएब अख्तर।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बेटों के पिता हैं शोएब
2014 में शोएब अख्तर ने रुबाब खान से शादी की थी। दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का अंतर है। 2016 में शोएब पहले बेटे के पिता बने, जिनका नाम मोहम्मद मिकाइल अली है।  वहीं, 2019 में उनकी पत्नी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया जिनका नाम मोहम्मद मुजद्दिद अली है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kane Williamson (@kane_s_w)


कीवी कप्तान की पत्नी ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म
28 फरवरी को न्यूजीलैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान केन विलियमसन भी तीसरी बार पिता बने। उनकी पत्नी सारा रहीम ने खबसूरत बेटी को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कीवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। इससे पहले उनकी पत्नी ने 2019 में एक बेटी को जन्म दिया था। 2022 में उनके बेटे का जन्म हुआ। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ने तीसरे बच्चे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। 
विराट कोहली भी बने दूसरे बच्चे के पिता
हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी दूसरे बच्चे के पिता बने। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया। किंग कोहली दूसरी बार पिता बने। इसकी जानकारी बल्लेबाज ने अपने इंस्टा हैंडल से दी थी। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम 'अकाय' रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed