फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar and Mohammad Amir furious at PCB chairman Rameez Raja and selectors after Zimbabwe loss

PAK vs ZIM: पाकिस्तान में बवाल, आमिर ने रमीज राजा को घेरा, अख्तर बोले- औसत खिलाड़ी से औसत नतीजे ही मिलेंगे

Fri, 28 Oct 2022 10:09 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Oct 2022 10:09 AM IST
सार

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार दो हार के बाद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। जिम्बाब्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम से हारने के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ। पूर्व खिलाड़ी टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar and Mohammad Amir furious at PCB chairman Rameez Raja and selectors after Zimbabwe loss
शोएब अख्तर, रमीज राजा और मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की टीम गुरुवार (27 अक्तूबर) को पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रन से हार गई। उसकी टी20 वर्ल्ड कप में यह दूसरी हार है। पाकिस्तान को पहले मैच में भारत ने चार विकेट से हराया था। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। जिम्बाब्वे जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीम से हारने के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ। पूर्व खिलाड़ी लगातार टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पर निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम चयन पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि औसत खिलाड़ी से आप औसत नतीजों की ही उम्मीद कर सकते हैं। वहीं, एक अन्य पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि पीसीबी चेयरमैन रमीज राजा और चयन समिति से इस्तीफा मांग लिया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 131 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर क्या बोले?
शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्वीट करके इस हार के शर्मनाक बताया। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, ''मैं इस हार के बाद बहुत निराश हूं। यह शर्मनाक है। औसत खिलाड़ी का चयन करेंगे तो औसत नतीजे ही आएंगे। जिम्बाब्वे से हारने के बाद आप क्वालीफाई भी बड़ी मुश्किल से कर पाओगे। दूसरी टीमों के भरोसे बैठने का अब कोई फायदा नहीं है। हमें इन परिस्थितियों को सामना करना ही क्यों पड़ा? मैंने दो महीने पहले ही टीम चयन के बाद इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।''

विज्ञापन

पीसीबी चेयरमैन और चयनकर्ता पर भड़के आमिर
वहीं, मोहम्मद आमिर ने सीधे पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''मैं टीम को चयन को लेकर पहले ही बात कर रहा हूं। अब इस हार की जिम्मेदारी कौन लेगा? मेरा मानना है कि पीसीबी के चेयरमैन और मुख्य चयनकर्ता को टाटा, बाय-बाय कहने का समय आ गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन (रमीज राजा) खुदा बन बैठा है। अब उसे लेकर फैसले की घड़ी आ गई है।''

अफरीदी ने जिम्बाब्वे की तारीफ की
अख्तर और आमिर के अलावा शाहिद अफरीदी ने इस हार पर दुख जताया। अफरीदी ने जिम्बाब्वे की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- यह नतीजा खराब नहीं है। जिम्बाब्वे ने अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने यह दिखाया कि बल्लेबाजों की पिच पर छोटे स्कोर कैसे डिफेंड करते हैं।''




किसने कैसा प्रदर्शन किया?
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 31 रन सीन विलियम्स ने बनाए। उनके अलावा क्रैग इरविन और ब्रैड इवांस ने 19-19 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने तीन और मोहम्मद वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 44 रन शान मसूद ने बनाए। मोहम्मद नवाज ने 22 और शादाब खान ने 17 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन और ब्रैड इवांस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed