फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dhawan to be dropped for WI seriesm, Prithvi Shaw can get chance says reports

टेस्ट टीम से शिखर धवन की छुट्टी तय, पृथ्वी शॉ को मिल सकता है वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका

Thu, 27 Sep 2018 01:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan to be dropped for WI seriesm, Prithvi Shaw can get chance says reports

शिखर धवन का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में फेल होने के बाद वे अचानक एशिया कप में फॉर्म में लौट आए। उनके बल्ले से दो शतक निकल चुके हैं। मगर सफेद बॉल के इस सिकंदर को अब टीम मैनेजमेंट टेस्ट टीम से बाहर करने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में शिखर धवन की जगह युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा करते आ रहे मयंक अग्रवाल को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए अगले बुधवार को टीम का चयन करने जा रहे हैं, ऐसे में 32 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। राजकोट में होने वाले पहले टेस्ट में उनकी जगह युवा शॉ को मौका दिए जाने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी टेस्ट टीम में जगह दी जा सकती है। टीम चुनने के लिए चयन समिति की बैठक 25 सितंबर को होनी थी, लेकिन ईशांत शर्मा और आर अश्विन की फिटनेस रिपोर्ट के इंतजार में उसे कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है।

बताते चलें कि भारत दौरे पर वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट 5 वनडे औऱ 2 टी-20 की सीरीज खेलनी है। श्रृंखला का आगाज 4 अक्टूबर से राजकोट टेस्ट से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed