फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गब्बर ने की मैदान पर जमकर 'दादागिरी', इतनी कोशिशों के बावजूद भी SRH को जीत न मिली

Sun, 13 May 2018 09:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Shikhar dhawan smashes third fifty on ipl 2018 against CSK

आईपीएल के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में सीएसके की ओर से अंबाती रायुडू ने शानदार शतक लगाया। मगर मैच की पहली पारी में SRH के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी जमकर 'दादागिरी' दिखाई।

Shikhar dhawan smashes third fifty on ipl 2018 against CSK
'गब्बर' के नाम से मशहूर टीम इंडिया के इस ओपनर ने मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा। शिखर धवन ने चेन्नई के गेंदबाजों की खबरे लेते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। शिखर धवन ने सीएसके के खिलाफ धीमी शुरुआत की। मगर एक बार सेट होते ही पीली जर्सी पहने सभी गेंदबाज उन्हें दुश्मन नजर आने लगे।
Shikhar dhawan smashes third fifty on ipl 2018 against CSK
इस मैच में जब धवन 49 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब फैंस की निगाहें उन पर टिकी थी। सभी चाहते थे कि शिखर तूफानी अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी करें और हुआ भी यही। रविंद्र जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपना पचासा लगाया। इस पारी के दौरान धवन ने 10 चौके और 3 छक्के भी जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar dhawan smashes third fifty on ipl 2018 against CSK
इस मैच में धवन इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे। हेल्स 2 रन बनाकर आउट जब आउट हुए तब हैदराबाद का स्कोर 18 रन था। इसके बाद आए विलियम्सन के साथ मिलकर धवन ने 123 रन की साझेदारी करते हुए न सिर्फ सनराइजर्स की पारी को संभाला बल्कि अपनी टीम को बड़े स्कोर की राह भी दिखा दी।
विज्ञापन
Shikhar dhawan smashes third fifty on ipl 2018 against CSK
आउट होने से पहले धवन ने 49 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। इस मैच से पहले धवन का बल्ला दिल्ली के खिलाफ भी जमकर बोला था। फिरोजशाह कोटला में खेले गए उस मैच में धवन ने नाबाद 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। दिल्ली के खिलाफ धवन ने सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 92 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed