धवन को दिल्ली टेस्ट में गेंदबाजी करना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली टेस्ट में विजयी पताका लहराने के बाद टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट सीरीज में 3-0 से रौंदा। इस जीत में टीम इंडिया के साथ आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा की रैंकिंग ने उछाल किया। (रैंकिंग से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
भारत की शानदार जीत में शिखर धवन की गेंदबाजी उन पर भारी पड़ गई। चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में धवन कुछ देर गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। धवन ने आखिरी मैच में दूसरी पारी में 3 ओवर डाले थे जिसमें एक ओवर मेडन गया जबकि उन्होंने 9 रन लुटाए। सफलता उनके हाथ नहीं लगी थी।
यहां पकड़े गए धवन
दिल्ली टेस्ट में गेंदबाजी करते हुए शिखर धवन की बॉलिंग संदिग्ध पाई गई। इस संबंध में मैच रेफरी द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में इसका जिक्र किया है।
आईसीसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धवन की गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाई गई, लिहाजा उनके एक्शन की जांच के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले वेस्टइंडीज के खतरनाक स्पिनर सुनील नारायन, पाक के मोहम्मद हफीज और पाक टीम के ही बिलाल आसिफ, श्रीलंका के थिरंदु कुशल और जिम्बाब्वे के मालकोम वॉलर की गेंदबाजी एक्शन सदिंग्ध पाई गई थी।