इमोशनल हुए 'गब्बर': बेटे जोरावर से दो साल बाद मिले धवन, पिछले साल आयशा से हुआ था तलाक, देखें VIDEO
36 साल के धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अगले महीने आईपीएल की शुरुआत होनी है, ऐसे में वह फिलहाल बेटे को समय दे रहे हैं। धवन और आयशा की शादी 2012 में हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में कड़े प्रतिबंध के कारण नहीं मिले
दरअसल, जोरावर अगस्त 2020 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे हैं। 2020 में कोरोना के कारण ऑस्ट्रेलिया में कई कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। इस वजह से धवन ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाए थे। 2020 के दिसंबर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी धवन टी-20 टीम में शामिल जरूर थे, लेकिन सख्त नियमों की वजह से कही घूम नहीं पाए थे। यही वजह थी कि शिखर अपने बेटे से नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन विज्ञापन
धवन और आयशा का पिछले साल तलाक हुआ था
धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी का पिछले साल ही तलाक हुआ था। इसके बाद से जोरावर अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही थे। इस बार वह अपनी बहन आलिया के साथ पिता से मिलने भारत पहुंचे थे। धवन वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। इसके बाद अब वह बेटे के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं।
धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा
36 साल के धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। अगले महीने आईपीएल की शुरुआत होनी है, ऐसे में वह फिलहाल बेटे को समय दे रहे हैं। धवन और आयशा की शादी 2012 में हुई थी। आयशा की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां थीं। वहीं, शादी के बाद बेटा जोरावर हुआ।
धवन नहीं चाहते थे आयशा से तलाक हो
धवन से तलाक की जानकारी आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी। हालांकि, धवन की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान आज तक नहीं आया। कुछ लोगों का कहना है कि धवन तलाक नहीं चाहते थे और वह अपनी शादी बचाने के प्रयास में ही लगे हुए थे। इसलिए आज तक उन्होंने तलाक को लेकर कुछ नहीं बोला।