फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan gives warning to bhuvneshwar kumar before wedding

वीडियो: शिखर धवन ने शादी से पहले भुवनेश्वर कुमार को दी चेतावनी

Tue, 21 Nov 2017 12:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 21 Nov 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan gives warning to bhuvneshwar kumar before wedding
शिखर और भुवी - फोटो : twitter

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जल्द ही शादी का लड्डू चखने वाले हैं। उन्होंने शिखर धवन के साथ एक वीडियो में अपनी शादी के तारीख की पुष्टि की है। धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने शादी से पहले भुवी के साथ काफी बातें की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इस वीडियो में धवन ने पूछा- लो जी हमारा एक शेर कल जोरू का गुलाम बन जाएगा, इससे पूछते हैं कि मोतीचूर का लड्डू जो खाए वो पचताए या जो ना खाए वो पचताए... कैसी फीलिंग आ रही है, कल शादी है..?  इस पर शर्मीले भुवी ने पहले पानी पिया और फिर कहा- कल नहीं 23 को। तैयारी तो कुछ नहीं किया। जो किया घर वालों ने किया। उन्होंने धवन की इशारा करते हुए कहा- जो मैं इन लोगों से एक्सपीरियंस लिया वो ये था कि बहुत मजा आता है। जोरू का गुलाम कहने पर भुवी जवाब देते हैं- इसे शायद प्यार कहते हैं।'
विज्ञापन


Lo ji ban gya ek aur joru ka ghulam @imbhuvi ..🤣😌Wish you a very happy married life bro..🤗👍🏼

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, मेरठ के तेज गेंदबाज भुवी अपनी गर्लफ्रेंड नूपुर नागर से 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। भुवनेश्वर ने ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट (4/88 और 4/8) झटके, उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

शादी के ही चलते कोलकाता टेस्ट के हीरो भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है।  वैसे, टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन भी दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उन्होंने निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, बीसीसीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि तीसरे टेस्ट के लिए धवन उपलब्ध रहेंगे।


दूसरे टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार की जगह तमिलनाडु के मध्यम गति के तेज गेंदबाज विजय शंकर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 26 वर्षीय शंकर ने अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed