फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन-सौरव को पछाड़ धवन पहुंचे रिकॉर्ड के 'शिखर' पर

Mon, 12 Jun 2017 11:09 AM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Mon, 12 Jun 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Becomes Fastest Player To Reach 1000 Runs in ICC Events
शिखर धवन - फोटो : ESPN
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में शिखर धवन ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। इस प्रतियोगिता में धवन ने एक बार फिर 78 रन की पारी खेली। धवन ने लगातार तीसरी बार इस प्रतियोगिता में 50 का आंकड़ा पार किया। धवन ने सिर्फ फिफ्टी ही नहीं ज़ड़ी, बल्कि इसके साथ ही अपने नाम एक रिकार्ड भी लिख लिया। धवन आईसीसी इवेंट्स में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। जानिए किस बल्लेबाजों का पछाड़ धवन पहुंचे शिखर पर:

सचिन-सौरव को पछाड़ धवन पहुंचे रिकॉर्ड के 'शिखर' पर

Shikhar Dhawan Becomes Fastest Player To Reach 1000 Runs in ICC Events
हर्षल गिब्स - फोटो : Zimbio
हर्षेल गिब्स (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टीम के लिए कई मैचों में शानदार पारियां खेली हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले गिब्स ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1000 रन पूरे करने के लिए 20 पारियां खर्च कीं।

सचिन-सौरव को पछाड़ धवन पहुंचे रिकॉर्ड के 'शिखर' पर

Shikhar Dhawan Becomes Fastest Player To Reach 1000 Runs in ICC Events
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
सौरव गांगुली (भारत)
टीम इंडिया के सबसे आक्रामक और सफल कप्तानों में शुमार 'द प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली ने भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में तेजी से रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज ने 20 पारियों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1000 रन पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन-सौरव को पछाड़ धवन पहुंचे रिकॉर्ड के 'शिखर' पर

Shikhar Dhawan Becomes Fastest Player To Reach 1000 Runs in ICC Events
मार्क वॉ - फोटो : ESPN
मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में स्वीप शॉट लगाने में माहिर मार्क वॉ ने भी कई यादगार पारियां खेली हैं। अपने बड़े भाई स्टीव वॉ की छाया में छिप जाने वाले मार्क वॉ ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में 20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।
विज्ञापन

सचिन-सौरव को पछाड़ धवन पहुंचे रिकॉर्ड के 'शिखर' पर

Shikhar Dhawan Becomes Fastest Player To Reach 1000 Runs in ICC Events
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
सचिन तेंदुलकर (भारत)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 1992 विश्व कप से लेकर 2011 का वर्ल्ड कप खेला है। सचिन ने बल्ले से जमकर रन कूटे। इसका सबूत यह है कि आईसीसी इवेंट्स में सचिन ने सिर्फ 18 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed