फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shikhar Dahwan shares funny video with his father on his marriage

Shikhar Dhawan Video: धवन से पूछे बगैर पिता ने तय कर दी शादी, गब्बर के पूछने पर दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

Sun, 16 Oct 2022 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 12:10 PM IST
सार

शिखर धवन ने अपने पिता के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धवन अपने पिता से शिकायत करते हैं कि उन्होंने उनसे पूछे बगैर उनकी शादी कैसे तय कर दी। हालांकि, पिता का जवाब सुन धवन की बोलती बंद हो जाती है। 
 

विज्ञापन
Shikhar Dahwan shares funny video with his father on his marriage
शिखर धवन और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। धवन पहले ही टेस्ट टीम से बाहर हो चुके हैं। अब वह सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। भारत की बी टीम की कप्तानी अब धवन के हाथों में ही रहती है। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी की थी। 
विज्ञापन


अपने खेल के अलावा शिखर धवन सोशल मीडिया रील्स की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया अपने फैंस का काफी मनोरंजन करते हैं। एक बार फिर उन्होंने मजेदार रील सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें वह अपने पिता से पूछते हैं कि उनसे पूछे बिना उनकी शादी क्यों तय कर दी गई। इस पर धवन के पिता कहते हैं कि उन्होंने उनसे पूछे बिना उन्हें जन्म भी दिया था। यह सुनकर धवन चुप हो जाते हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए धवन ने लिखा "खेल गए पापा।"
विज्ञापन


Shardul Thakur Birthday: 31 साल के हुए एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले शार्दुल, मंगेतर ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन ने भारत का नेतृत्व किया था। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती। मेजबान टीम ने पहला मैच लखनऊ में नौ रन से गंवा दिया था और दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर रांची में सीरीज बराबर कर ली थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की।

T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें भारत समेत सुपर-12 में पहुंच चुकी आठ टीमों की कमजोरी और मजबूती

तीसरा मैच खत्म होने के बाद, धवन ने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की थी जिसमें उन्हें दलेर मेहंदी के "बोलो ता रा रा" गाने पर अपने साथियों के साथ डांस करते देखा जा सकता है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद भी धवन ने पूरी टीम के साथ काला चश्मा गाने पर रील बनाई थी। इस दौरान ईशान किशन ने जमकर मस्ती की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed