फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेफाली को थी बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने की छूट, मैच के बाद साथी खिलाड़ी का खुलासा 

Tue, 25 Feb 2020 10:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Shikha Pandey says Team management has given Shafali Verma licence to play fearless cricket
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने सोमवार को शेफाली वर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मैच के बाद शिखा ने कहा कि शेफाली को टीम प्रबंधन ने बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने की इजाजत दी थी। इसलिए उसने निडर होकर शानदार बल्लेबाजी की। 


 

Shikha Pandey says Team management has given Shafali Verma licence to play fearless cricket
शैफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 16 साल की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में चार छक्के और दो चौके की मदद से 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए शेफाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Shikha Pandey says Team management has given Shafali Verma licence to play fearless cricket
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही शेफाली सबसे कम उम्र में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने 16 साल और 27 दिन की उम्र में यह कमाल किया है। मैच के बाद शेफाली के साथी खिलाड़ी शिखा पांडे ने कहा, 'हमने उससे अपने खेल में कुछ भी बदलाव करने के लिए नहीं कहा है। उसे निडर होकर बल्लेबाजी करने की इजाजत दी गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikha Pandey says Team management has given Shafali Verma licence to play fearless cricket
वेदा कृष्णामूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

आगे शिखा ने कहा, 'वह 16 साल की उम्र में अद्भुत है। इस उम्र में मैंने क्रिकेटर बनने के लिए प्रशिक्षण भी शुरू नहीं किया था। हमारी टीम में इस तरह के युवा निडर खिलाड़ी हैं। मैं बहुत खुश हूं। उसे ऐसा करते देखकर आश्चर्य लगता है कि उसने हमारे लिए क्या किया है।'

विज्ञापन
Shikha Pandey says Team management has given Shafali Verma licence to play fearless cricket
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

बता दें कि भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed