{"_id":"572738824f1c1bc17b5cd587","slug":"shaun-marsh-ruled-out-from-ipl-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन को झटका, शॉन मॉर्श टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किंग्स इलेवन को झटका, शॉन मॉर्श टूर्नामेंट से बाहर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 May 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : sportskeeda
आईपीएल में तगड़ी वापसी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब को झटका भी लगा है। शॉन मॉर्श टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
मॉर्श बैक इंन्ज्युरी से जूझ रहे थे। बीते 19 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए। उस मुकाबले में उन्होंने नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। उस मैच के बाद वह टीम के साथ आगामी मुकाबलों में भी नहीं दिखे।
मॉर्श किंग्स इलेवन के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनका पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए तगड़ा झटका है। इससे पहले फूड पॉइजिनिंग के चलते मॉर्श आईपीएल में पहला मुकाबला भी खेल पाए थे।
विज्ञापन
इस सीजन में उन्होंने खेले 6 मैचों में 159 रन बनाए। उनका बल्लेबाजी औसत 31.80 और स्ट्राइक रेट 118.65 रहा।