{"_id":"5afae3284f1c1be1408b5653","slug":"shashank-manohar-re-elected-unopposed-as-icc-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशांक मनोहर फिर बने आईसीसी के चेयरमैन, दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शशांक मनोहर फिर बने आईसीसी के चेयरमैन, दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुने गए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
शशांक मनोहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का दोबारा स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया है। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। मनोहर को साल 2016 में पहली बार आईसीसी का स्वतंत्र चेयरमैन चुना गया था और अब निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद वह अगले दो साल तक इस पद की जिम्मेदारी संभालना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया के मुताबिक आईसीसी निदेशकों में से प्रत्येक को एक उम्मीदवार को नामित करने की अनुमति होती है। उम्मीदवार वर्तमान या पूर्व आईसीसी निदेशक होना चाहिए। जिस नामित को दो या इससे अधिक निदेशकों का समर्थन मिलता है वह चुनाव लड़ने के योग्य माना जाता है।
विज्ञापन
मनोहर के मामले में में स्थिति अलग बनी और वह नामित किए जाने वाले अकेले उम्मीदवार बने। चुनाव प्रक्रिया को देख रहे ऑडिट कमेटी के चेयरमैन एडवर्ड क्विनलैन ने प्रक्रिया पूर्ण होने और मनोहर के सफल उम्मीदवार होने की घोषणा की।
विज्ञापन
Congratulations to former BCCI President Mr Shashank Manohar on being elected unopposed to serve second term as independent @ICC chairman. pic.twitter.com/J5ZUpOc815
— BCCI (@BCCI) May 15, 2018
मनोहर का दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना पिछले महीने कोलकाता में आईसीसी की तिमाही बैठक में ही तय हो गया था, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी का किसी ने विरोध नहीं किया था।
पिछले दो वर्षों में मनोहर ने खेल में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। उन्होंने 2014 के प्रस्ताव को पलट दिया था। संशोधित शासन ढांचा लागू किया, जिसमें आईसीसी की पहली स्वतंत्र महिला निदेशक की नियुक्ति भी शामिल है।
घोषणा के बाद मनोहर ने कहा, 'आईसीसी का फिर से चेयरमैन चुना जाना सम्मान की बात है तथा मैं अपने सहयोगी आईसीसी निदेशकों का उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। पिछले दो वर्षों में हमने मिलकर आगे कदम बढ़ाए हैं और मैंने 2016 में नियुक्ति के समय जो वादे किए थे, उन्हें पूरा किया है।'