{"_id":"57341ffa4f1c1b3a4391a05d","slug":"shashank-manohar-elected-unopposed-as-independent-icc-chairman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शशांक मनोहर निर्विरोध चुने गए आईसीसी के चेयरमैन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शशांक मनोहर निर्विरोध चुने गए आईसीसी के चेयरमैन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
शशांक मनोहर ने 2 दिन पहले बीसीसीआई से दिया था इस्तीफा
पिछले दिनों बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शशांक मनोहर आईसीसी के निर्विरोध चेयरमैन चुन लिए गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पहले स्वतंत्र चेयरमैन होंगे।
विज्ञापन
उनका यह चयन बीसीसीआई से इस्तीफा देने के 2 दिन बाद ही हुआ है। इस अवैतनिक पद पर उनका कार्यकाल दो साल के लिए होगा जो तत्काल प्रभाव से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी के नए संविधान के मुताबिक अगला चेयरमैन किसी भी सदस्य देश का प्रतिनिधि नहीं होगा, साथ ही उसका आईसीसी में पहले काम करना भी अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही मनोहर ने यह दावा किया था कि उनका इस्तीफा आईसीसी के इस चुनाव को देखते हुए नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, "चुनावी प्रक्रिया के अनुसार हर आईसीसी निदेशकों के पास एक उम्मीदवार को नामांकित करने का अधिकार था, जो पहले कभी या वर्तमान में आईसीसी निदेशक रहा हो। साथ ही नामांकित उम्मीदवारों के पास चुनाव में दो या उससे ज्यादा पूर्णकालिक सदस्यों के निदेशकों का भी समर्थन होना चाहिए। यह चुनाव 23 मई को होना था।"
हालांकि मनोहर इस पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने वाले अकेले ही थे, जिससे बोर्ड ने उनका चयन निर्विरोध कर लिया।
Trending Videos
दो बार बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे हैं मनोहर
पेशे से वकील 58 साल के मनोहर नागपुर के रहने वाले हैं, और वह 2008 से 2011 तक बीसीसीआई के पूर्ण अवधि के लिए अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद पिछले साल जगमोहन डालमिया के निधन के बाद दूसरी बार अध्यक्ष बने थे।