फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sharjeel khan will appeal against five year ban

5 साल के बैन के खिलाफ अपील करेगा पाकिस्तानी क्रिकेटर

Thu, 31 Aug 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
sharjeel khan will appeal against five year ban
शर्जील खान - फोटो : twitter
पाकिस्तान के ओपनर शर्जील खान ने फैसला किया है कि वो अपने ऊपर लगे 5 साल के बैन के खिलाफ अपील करेंगे। शर्जील को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया, जिसके बाद एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने उन पर बैन लगा दिया।
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज के वकील ने कहा है कि बैन के खिलाफ अपील करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि किस आधार पर ये अपील की जाएगी, इसका फैसला 7 सितंबर को ट्रिब्यूनल का पूरा आदेश आने के बाद ही किया जाएगा। शर्जील के वकील एजाज ने कहा, 'हां हमने बैन के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : स्पॉट फिक्सिंग में फंसे पाकिस्तान के बल्लेबाज पर 5 साल का बैन
विज्ञापन
विज्ञापन


28 वर्षीय पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़े करीबी सूत्रों से पता चला है कि शर्जील नहीं चाहते हैं कि जीवन भर उनके ऊपर ये ठप्पा लगा रहे कि उन्हें स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, 'शर्जील बहुत जिद्दी हैं, वो कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगें कि उनके ऊपर स्पॉट फिक्सिंग का धब्बा लगा रहे। शर्जील ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बता दिया है कि वो इस फैसले से खुश नहीं हैं।'

क्रिकेटर के वकील ने पीसीबी पर किया उल्टा वार

sharjeel khan will appeal against five year ban
Sharjeel Khan - फोटो : Reuters
वहीं क्रिकेटर के वकील ने कहा कि वो ट्रिब्यूनल के फैसले से हैरान हैं क्योंकि बोर्ड सुनवाई के दौरान शर्जील के खिलाफ कोई सबूत पेश नहीं कर पाया था। उन्होंने कहा, 'जब बोर्ड कोई सबूत नहीं पेश कर पाया तो कहा कि शर्जील ने खुद ही कबूल किया है कि उन्होंने फिक्सिंग की है। हम इस फैसले से खुश नहीं हैं और समय आने पर इसके खिलाफ अपील करेंगे।'

वकील ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसा एक भी वीडियो, ऑडियो या फोटो नहीं पेश कर पाया है, जिससे साबित हो कि शर्जील बुकी से मिले थे। उन्होंने कहा कि बुकी और मेरे मुवक्किल के बीच पैसों का कोई लेन-देन नहीं हुआ।

वहीं पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने कहा कि बोर्ड और शर्जील दोनों के पास ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ अपील करने का हक है। उन्होंने कहा कि हर तरह के आरोप के बावजूद ट्रिब्यूनल ने उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed