{"_id":"5dca51578ebc3e5b4c330271","slug":"shane-watson-appointed-president-of-australian-cricketers-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेन वॉटसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेन वॉटसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
Tue, 12 Nov 2019 12:45 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
शेन वॉटसन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ‘ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन’ (एसीए) के अध्यक्ष बन गए हैं। यह नियुक्ति एसीए की सोमवार की रात हुई वार्षिक आम सभा (एजीएम) में की गई। पूर्व कंगारू ऑलराउंडर दस सदस्यीय बोर्ड का सदस्य होगा, जिसे तीन नई नियुक्तियों से विस्तार दिया गया है।
विज्ञापन
मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस और क्रिस्टीन बीम्स तथा क्रिकेट कमेंटेटर और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लिसा स्थालेकर इसमें शामिल किया गया है। 38 वर्षीय वॉटसन ने अपनी नियुक्ति के बाद ट्वीट किया, ‘मैं एसीए का अध्यक्ष चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि भविष्य में इसकी भूमिका अधिक महत्वपूर्ण होगी। मुझे उन लोगों के अहम कार्यों को आगे बढ़ाना है, जिन्होंने इससे पहले यह भूमिका निभाई थी। मैं यह मौका मिलने से बेहद उत्साहित हूं। इससे मुझे उस खेल को वापस कुछ देने में मदद मिलेगी जिसने मुझे इतना कुछ दिया है।’
विज्ञापन
शेन वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 59 टेस्ट, 190 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन