फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shane warne hints comeback with ashes series

दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटेंगे शेन वार्न?

Wed, 05 Dec 2012 03:30 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 03:30 PM IST
विज्ञापन
shane warne hints comeback with ashes series

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न एशेज के जरिए दोबारा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के संकेत दिए हैं। वार्न की वापसी के संकेत देने के बाद मीडिया में मची खलबली को देखकर शेन वार्न ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क से माफी मांगी है।

विज्ञापन


वार्न ने अपने करीबी दोस्त क्लार्क से ट्विटर पर कहा, 'सॉरी, यदि तुम्हारे फोन की घंटी सुबह से घनघनाने लगी हो। जल्दी ही मुलाकात होगी।' महान स्पिनरों में शुमार 43 वर्षीय वार्न ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन चार साल तक आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रहे। टीम ने उनकी कप्तानी में 2008 में पहला आईपीएल जीता था।
विज्ञापन


अब मेलबर्न स्टॉर्स के साथ ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग की तैयारी में जुटे वार्न ने कहा कि उन्हें इसमें कोई शक नहीं कि वह फिर से टेस्ट क्रिकेट में कामयाब गेंदबाज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्न ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के हाथों टेस्ट क्रिकेट में मिली हार के बाद यदि क्लार्क को उनकी सेवाओं की जरूरत होगी तो वह गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की हालत देखकर वह गेंद थामने के लिए तड़प उठे थे। लेग स्पिनर ने कहा, 'मुझे लगा कि सीट से उठकर मैदान पर चला जाऊं और गेंद पकड़ लूं।'

वार्न ने कहा, मुझे क्लार्क के लिए बहुत बुरा लग रहा था। जब आपके अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज एक ओवर में एक या दो फुलटॉस फेंके तो तरस तो आएगा ही। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 309 रन से हराकर शृंखला जीती और नंबर वन के सिंहासन पर कब्जा बरकरार रखा। इसके बाद से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में वार्न की संभावित वापसी की अटकलें लग रही हैं।


टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट ले चुके वार्न ने ट्विटर के जरिए इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, मैं सफाई देना चाहता हूं। मुझे पूछा गया था कि क्या मैं टेस्ट क्रिकेट फिर खेल सकता हूं तो मैंने कहा कि 'हां'। यह नहीं पूछा गया था कि क्या मैं खेलूंगा। मैंने यह नहीं कहा कि मैं खेलूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed