{"_id":"ab44e29c-2e6a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shane-warne-five-point-mantra-for-england-to-succeed-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेन वॉर्न ने इंग्लैंड को दिए जीत के पांच मंत्र","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शेन वॉर्न ने इंग्लैंड को दिए जीत के पांच मंत्र
लंदन/एजेंसी
Updated Wed, 14 Nov 2012 08:20 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने इंग्लिश टीम से कहा कि यदि वह भारत में 28 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतना चाहता है तो उसे पंचसूत्री योजना का अनुसरण करना चाहिए। इसमें अनूठी गेंदबाजी रणनीति भी शामिल है। वॉर्न ने कहा कि उन्होंने 2004 के भारतीय दौरे में इसी तरह की रणनीति बनाई थी और यह सफल रही थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से जीती थी। उन्होंने कहा कि इस जीत के दो अहम कारक थे। रक्षात्मक फील्डिंग के साथ आक्रामक गेंदबाजी या आक्रामक फील्डिंग के साथ रक्षात्मक गेंदबाजी। यह आम धारणा के विपरीत लगता है। इसलिए इसमें निहित सोच को समझना अहम है। वॉर्न ने कहा कि 2004 में भारत के मजबूत मध्यक्रम पर अंकुश लगाने में इस तरह की रणनीति बेहद कारगर साबित हुई थी।
विज्ञापन