{"_id":"6c382226-6a15-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"shane-warne-brands-cricket-australia-bosses-muppets","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मूर्ख मंडली' है ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड: वॉर्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मूर्ख मंडली' है ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड: वॉर्न
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Tue, 29 Jan 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की रोटेशन नीतियों की आलोचना करते हुए सीए के अधिकारियों को मूर्ख करार दिया है। वार्न सीए की कार्यशैली से निराश हैं और उन्हें पूर्व रग्बी स्टार पैट हावर्ड को निशाना बनाया है, जिन्हें सीए ने 2011 में हाई परफॉर्मेंस मैनेजर नियुक्त किया।
विज्ञापन
हावर्ड विवादास्पद रोटेशन नीति पर काम करते हैं और वार्न ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अन्य खेलों के लोगों को जोड़ने की जगह क्रिकेट से जुड़े मौजूदा लोगों को प्रशासन में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
वार्न ने ट्विट किया कि ‘मुझे लगता है कि सीए को उन लोगों पर गौर करने की जरूरत है जो ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट से जुड़े मसलों पर फैसला कर रहे हैं, हम मजाक बनते जा रहे हैं। चयन, रोटेशन, आराम और मैचों को लेकर हास्यास्पद फैसले एक मजाक हैं। जनता से धोखाधड़ी और तरह तरह के बहाने, कृपया जागो सीए। कृपया करके क्या सीए क्रिकेट से जुड़े मौजूदा लोगों को खेल चलाने, टीमें चुनने के लिए प्रभावी बना सकता है। रग्बी या किसी अन्य खेल का पूर्व खिलाड़ी नहीं, गंभीरता से कह रहा हूं।’
विज्ञापन