{"_id":"6936a652d6a73d704a0b7bd6","slug":"shakib-al-hasan-admitted-physical-fatigue-forced-him-to-intentionally-resort-to-chucking-during-county-game-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shakib Al Hasan: ईसीबी के निलंबन पर शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस कारण लेना पड़ा चकिंग का सहारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shakib Al Hasan: ईसीबी के निलंबन पर शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस कारण लेना पड़ा चकिंग का सहारा
Mon, 08 Dec 2025 03:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:50 PM IST
सार
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जानबूझकर चकिंग का सहारा लिया।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : @ICC
विस्तार
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा उन्हें गेंदबाजी से निलंबित करने पर चुप्पी तोड़ी है। शाकिब ने बताया कि उन्होंने इस कारण चकिंग (गलत एक्शन से गेंदबाजी करना) का सहारा लेना पड़ा। दरअसल, इंग्लैंड काउंटी मैच में सरे की तरफ से खेलते हुए उन्हें चकिंग का सहारा लिया था जिस कारण उन्हें ईसीबी की प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था। अब शाकिब ने स्वीकार किया है कि उन्होंने ऐसा शारीरिक थकान के कारण किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
अवैध पाया गया था शाकिब का गेंदबाजी एक्शन
पिछले साल दिसंबर में लॉफबोरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र जांच में शाकिब के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया गया था। अंपायरों ने टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे के प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन को लेकर शिकायत की थी। इस मैच की दो पारियों में उन्होंने लगभग 65 ओवर गेंदबाजी की थी। शाकिब ने एक पॉडकास्ट में कहा, मुझे लगता है कि मैं जानबूझकर ऐसा कर रहा था, क्योंकि मैंने एक मैच में 70 से अधिक ओवर फेंके थे। मैंने अपने करियर में कभी भी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं किए। मैं टांटन में समरसेट के खिलाफ सरे की तरफ से चार दिवसीय मैच खेल रहा था। मैं बहुत थका हुआ था।

उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान में लगातार दो टेस्ट मैच खेले थे। हमने उस सीरीज में जीत हासिल की थी। उसके बाद मैं चार दिवसीय मैच खेलने के लिए इंग्लैंड आ गया था। मैं सोच रहा था कि अंपायर पहले उन्हें कम से कम चेतावनी देंगे। लेकिन उनके पास नियमों के अनुसार फैसला करने का अधिकार था और इसलिए मैंने किसी तरह की शिकायत नहीं की।