{"_id":"a01ea788-b4eb-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"shahrukh-sorry-for-brawl-with-wankhede-stadium-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"'वानखेड़े में घुसने के लिए चेहरा बदलेंगे किंग खान'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'वानखेड़े में घुसने के लिए चेहरा बदलेंगे किंग खान'
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 05 May 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने स्वीकार किया कि उन्हें आईपीएल के पिछले सत्र के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी से झगड़ा नहीं करना चाहिए था, जिसके बाद एमसीए ने उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में शाहरुख बोले, बीते समय को याद करूं तो मुझे वैसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था।
यह पूछने पर कि सात मई को जब केकेआर की टीम वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी तो वह क्या करेंगे, इस पर शाहरुख ने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि मुझे गलत समझा जाए लेकिन अगर मैं स्टेडियम में प्रवेश करता हूं तो वे क्या करेंगे? मुझे गोली मार देंगे?’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अधिकारियों को धोखा देने के लिए ‘मुखौटा’ भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि बाद में गंभीर होते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं कोई तनाव नहीं चाहता इसलिए वानखेड़े स्टेडियम के बाहर इंतजार करूंगा और अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाऊंगा।
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा, ‘जब तक मेरी टीम को वानखेड़े स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, सब ठीक है। हम मैच जीतेंगे। मुझे मैच जीतने के लिए वहां मौजूद रहने की जरूरत नहीं है।’
कोलकाता ने पिछले साल पहली बार गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल पर कब्जा जमाया था।