फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahrukh khan bought another cricket team

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने खरीदी एक और क्रिकेट टीम

Wed, 10 Jun 2015 12:47 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan bought another cricket team

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का क्रिकेट के प्रति प्यार और दीवानगी जगजाहिर है। वह क्रिकेट को सिर्फ बिजनेस ही नहीं बल्कि दिल से भी पसंद करते है। इस बात का सबूत है इंडियन प्रीमियर लीग। आईपीएल की एक टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहमालिक शाहरुख ने एक और क्रिकेट टीम खरीद ली है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टॉइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शाहरुख ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) की एक टीम त्रिनिदाद एंड टोबैगो (टीएंडटी) फ्रैंचाइजी को खरीद लिया है।
विज्ञापन


यह टीम शाहरुख की कंपनी रेड चिल्लीस इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने केकेआर के को-ऑनर बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता के साथ मिलकर खरीदा है। टीएंडटी टीम पिछले साल सीपीएल सीजन में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

और कई भी कई फिल्मी सितारे सीपीएल से जुड़े

shahrukh khan bought another cricket team

कैरेबियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी में सिर्फ इंडियन ही नहीं हॉलीवुड सितारे जुड़े है। हॉलीवुड स्टार मॉर्क वाहलबेर्ग और गेरार्ड बुटलर सीपीएल की बारबाडोज और जमैका टालावाल्स टीमों के मालिक है।

अखबार से बातचीत में शाहरुख खान ने कहा, "टीएंडटी टीम के साथ जुड़कर जूही और मैं काफी उत्साहित हैं। हमारा विजन सिर्फ इंडिया ही नहीं बाहर भी क्रिकेट से जुड़ना है।"

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केकेआर के साथ-साथ टीएंडटी दोनों टीमों के साथ जुड़कर क्रिकेट का यह सफर और रोमांचित होगा। सीपीएल का यह तीसरा सीजन है। जो आगामी 20 जून से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed