फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahrukh khan backs mithali raj idea to coach the indian mens cricket team

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को कोचिंग देना चाहती हैं मिताली राज, शाहरुख खान का ये है कहना

Tue, 02 Jan 2018 04:55 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan backs mithali raj idea to coach the indian mens cricket team
मिताली राज

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का करियर शानदार रहा है। हाल ही में उन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था। इस टूर्नामेंट में मिताली ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली और पूर्व इंग्लिश कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ते हुए वन-डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज बनी। 

विज्ञापन


हाल ही में मिताली ने शाहरुख़ खान के नए शो- टेड टॉक्स इंडिया नई सोच में हिस्सा लिया। इस शो का प्रसारण 7 जनवरी को होगा। शो के दौरान शाहरुख़ खान ने मिताली की खेल के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ की और भविष्य में उनके भारतीय पुरुष टीम के कोच बनने का समर्थन किया।
विज्ञापन

फोटो सौजन्य से : वोग
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली ने कहा कि वह हमेशा अपना बेस्ट देना चाहती हैं। राज ने कहा, 'जब आप फील्ड में होते हो और हर किसी की नजरें आप पर हो व आपकी पूरी टीम ट्रॉफी जीतने के लिए तत्पर हो तो यह फिर खेल नहीं रह जाता। इसलिए, केंद्रित रहना बहुत जरूरी है। हम सभी के अपने तरीके होते हैं कि अपना सर्वश्रेष्ठ दें।'

मिताली ने खोला बड़ा राज, मैच में दबाव से दूर रहने के लिए क्या करती हैं

shahrukh khan backs mithali raj idea to coach the indian mens cricket team
मिताली राज

मिताली राज की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजी पर जाने से पहले किताब पढ़ने की फोटो वायरल हुई थी। इस बारे में बात करते हुए मिताली ने कहा, 'मैच के दौरान दबाव से दूर होने के लिए मैं किताबें पढ़ती हूं। इससे मुझे शांत रहने में मदद मिलती है और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।'

34 वर्षीय मिताली भारतीय पुरुष और महिला टीम की पहली ऐसी कप्तान हैं, जिन्होंने टीम को दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया। मिताली के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने 2005 और 2017 में वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, दोनों ही मौकों पर भारतीय टीम को हार झेलना पड़ी।

मिताली की उपलब्धि है कि वह वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाली एकमात्र महिला बल्लेबाज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed