फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi trending in twitter

सोशल मीडिया: अफरीदी भारत में ही रहें पाक न आए

Wed, 16 Mar 2016 10:18 PM IST
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली
बीबीसी संवाददाता, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi trending in twitter

भारत को लेकर दिए एक बयान को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को उनके देश में जबरदस्त आलोचना झेलनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर लोग अफरीदी को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ल्ड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने भारत पहुंची पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कि "हमेशा पाकिस्तान से ज्यादा प्यार भारत में मिलता रहा है।"
विज्ञापन


जिसके बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर लोगों ने अफरीदी के ‌‌खिलाफ मोर्चा खोल लिया। कई टीवी न्यूज चैनलों पर भी उनके बयान की चर्चा और आलोचना हुई।

ट्विटर पर @Asim4pakistan ने लिखा, "शाहिद अफरीदी से इसी घटिया बयान की उम्मीद की जा सकती थी।"

जमकर हुई आलोचना

shahid afridi trending in twitter

पत्रकार ओमार कुरैशी (@omar_quraishi) ने लिखा, "लाला (अफरीदी) ने साबित कर दिया कि वो आगे जाकर पक्के राजनेता बनेंगे।"

@mainbhiengineer ने लिखा, "अफरीदी को भारत में ज़्यादा प्यार क्यों नहीं मिलेगा। भला कौन ऐसे विपक्षी बल्लेबाज़ से इश्क नहीं करेगा जो 2 गेंदों पर ज़ीरो पर आउट हो जाता है।"

@Dartanveerah के ट्विटर हैंडल पर अफरीदी के पुराने बयान को लिखा है जिसमें अफरीदी ने कहा था, "भारत के लोग उतने बड़े दिल के नहीं होते जितने हम हैं।"

@iMohsinMustafa ने लिखा, "अाफ़रीदी के बयान को दिल पे ना लें प्लीज़। रिटायरमेंट के बाद इंडिया जाकर उन्हें कमेंट्री भी तो करनी है।"

@NeyazKamal10 ने लिखा, "तो ठीक है अपने से मोहब्बत करने वाले लोगों के बीच अाफ़रीदी इंडिया में ही रहें। पाकिस्तान लौटकर ना आएं।"

मंज़ूर आलम ने तंज कसते हुए लिखा, "दरअसल अफरीदी ये बयान देकर अपील कर रहे थे कि इंडिया हमें बुरी तरह से ना हराए।"

लेकिन अफरीदी के बचाव में भी कई लोग सामने आए हैं।

मलिक मुराद ने लिखा, "अफरीदी। आलोचना करने वालों पर ध्यान मत दो। पूरा पाकिस्तान तुम्हारे साथ है। ऑल द बेस्ट।"
@91Shahji ने लिखा, "मुझे लगता है अफरीदी के बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने पूरी समझदारी से बड़ी डिप्लोमेटिक बात कही जो मौके की नजाकत के हिसाब से थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed