फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid Afridi set to captain Pakistan in T20s.

पाकिस्तान ने शाहिद अफरीदी पर जताया भरोसा, बनाया कप्तान

Tue, 16 Sep 2014 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Sep 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
shahid Afridi set to captain Pakistan in T20s.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी पर भरोसा जताते हुए उनको एक बार फिर टी-20 टीम की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन


साल की शुरुआत में बांग्लादेश में हुए ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की शुरुआती दौर में ही बाहर होने के बाद तत्कालीन कप्तान मोहम्मद हफीज ने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

हालांकि अफरीदी को टी-20 टीम का कमान दिया जाना तय माना जा रहा था, जिसका पीसीबी आज औपचारिक ऐलान भी कर दिया। उनकी अगुवाई में पाकिस्तान की टी-20 टीम अक्टूबर और दिसंबर में यूएई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन

पहले भी टी-20 में कप्तानी कर चुके हैं अफरीदी

shahid Afridi set to captain Pakistan in T20s.
34 साल के विस्फोटक बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी पहले भी पाक टीम के कप्तान रह चुके हैं। अगस्त 2009 से लेकर अप्रैल 2011 तक उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 19 टी-20 मैच खेले जिसमें उसे 8 में जीत और 11 मैचों में हार मिली।

हालांकि दिग्गज आलराउंडर अफरीदी ने पिछले 3 साल से ज्यादा समय तक क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में पाक टीम की अगुवाई नहीं की है। अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्‍तान को साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टी-20 मैच खेलने हैं।

शाहिद अफरीदी ने पिछले एक साल में 11 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 150 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए और 10 विकेट झटके हैं।

मिस्बाह-उल-हक पाकिस्तान की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं, और माना जा रहा है अगले साल वर्ल्ड कप के लिए उनकी वनडे कप्तानी का कार्यकाल बढ़ाया जा सक‌ता है।

अफरीदी अगले वर्ल्ड कप तक रहेंगे

shahid Afridi set to captain Pakistan in T20s.
शाहिद अफरीदी एक बार फिर से पाक की टी-20 टीम के कप्तान बने हैं। पीसीबी ने उन्हें 2016 में होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप तक के लिए कप्तान नियुक्त किया है।

पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने अफरीदी को कप्तान बनाने के बाद उन्हें शुभकामना दी है। खान ने अपने दोनों कप्तानों (मिस्बाह-उल-हक और शाहिद अफरीदी) को आगामी दौरे के लिए सफलता की शुभकामना दी।

मोहम्मद हफीज के इस्तीफा देने के बाद से ही टी-20 में नए कप्तान के चयन की चर्चा चल रही थी। अफरीदी के अलावा शोएब मलिक और फवाद आलम भी कप्तान बनने की रेस में थे। लेकिन लंबी बातचीत के बाद पीसीबी ने अफरीदी पर ही भरोसा जताते हुए अगले वर्ल्ड कप तक के लिए कमान सौंप दी।
विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप से पहले टी-20 टूर्नामेंट पर भड़के यूसुफ

shahid Afridi set to captain Pakistan in T20s.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने विश्व कप 2015 से पहले राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप कराने के लिए पीसीबी को आड़े हाथों लिया है।

यूसुफ ने कहा कि इस समय टी-20 टूर्नामेंट कराने का फैसला मेरी समझ में नहीं आता जबकि हमें वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ बमुश्किल दो या तीन टी-20 मैच खेलने हैं। ऐसे समय पर 50-50 ओवरों का वनडे टूर्नामेंट खेलना सही होता। राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप 17 से 28 सितंबर तक कराची में खेली जाएगी जिसके बाद पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने संयुक्त अरब अमीरात रवाना होगी।

यूसुफ ने कहा कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से पहले अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। युवाओं की हौसला आफजाई करने की रणनीति से बल्लेबाजी में संकट पैदा हो गया है। मैं इसके लिए पूर्व क्रिकेटरों और मीडिया को कसूरवार मानता हूं जो टीम में युवाओं को रखने की जरूरत पर जोर देते हैं। मेरा मानना है कि यदि आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed