{"_id":"56fbcb6f4f1c1b3e68f00208","slug":"shahid-afridi-said-sory-t-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच के बाद अब शाहिद अफरीदी ने मांगी माफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोच के बाद अब शाहिद अफरीदी ने मांगी माफी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी अपने देशवासियों से माफी मांग ली है। अफरीदी ने कहा कि वह देशवासियों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे इसके लिए वह अपने मुल्क से माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले कोच वकार यूनुस ने सार्वजनिक तौर पर टीम के प्रदर्शन के लिए माफी मांगी थी।
बकौल अफरीदी, ‘मेरे बारे में कौन क्या कह रहा है खुदा की कसम मुझे इसकी परवाह नहीं। खराब प्रदर्शन के लिए मैं पूरी आवाम से माफी चाहता हूं कि जो उम्मीदें मुझसे और टीम से थी मैं उस पर खरा नहीं उतर सका।’
विज्ञापन
अफरीदी बुधवार को दुबई से लाहौर पहुंच गए। जहां वह तथ्य अन्वेषण समिति के समक्ष पेश होंगे। कोच वकार यूनुस पहले ही तथ्य अन्वेषण समिति के समक्ष वर्ल्ड कप में पाक टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर अपनी रिपोर्ट रख चुके हैं।
विज्ञापन
अफरीदी भी अपनी बात समिति के समक्ष के रखेंगे। उसके बाद ही इन दोनों के आगामी कैरियर का फैसला होगा। उल्लेखनीय है कि पीसीबी प्रमुख शहरयार खान पहले ही कह चुके हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद आफरीदी कप्तान नहीं रहेंगे। साथ ही टीम में उनकी जगह की कोई गारंटी भी नहीं है।