{"_id":"6603e9e6a7238a8981057d89","slug":"shahid-afridi-reaction-to-pcb-on-shaheen-afridi-likely-to-be-sacked-as-t20-captain-t20-wc-2024-ipl-2024-2024-03-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी
Wed, 27 Mar 2024 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:12 PM IST
सार
अफरीदी ने मीडिया से कहा- मुझे लगता है कि अगर आपने किसी को कप्तान (शाहीन) नियुक्त किया है और उसे जिम्मेदारी दी है तो उसे भी समय दें।
विज्ञापन
शाहीन को लेकर शाहिद अफरीदी का बयान
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) शाहीन अफरीदी को टी20 कप्तानी से और शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटाने पर विचार कर रहा है। साथ ही बाबर आजम को एक बार फिर से तीनों प्रारूप की कप्तानी सौंपने पर विचार किया जा रहा है। बाबर ने लगभग चार महीने पहले ही कप्तानी छोड़ी थी और नया कप्तान बना था। अब फिर से कप्तान बदलने के पीसीबी के विचार पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भड़क गए हैं। शाहीन शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। शाहिद अपने दामाद शाहीन के बचाव में उतर आए हैं।
विज्ञापन
'शाहीन अफरीदी को समय दें'
अफरीदी ने मीडिया से कहा, 'मुझे लगता है कि अगर आपने किसी को कप्तान (शाहीन) नियुक्त किया है और उसे जिम्मेदारी दी है तो उसे भी समय दें। हमारे क्रिकेट की सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब भी बोर्ड में चेहरे बदलते हैं तो हमारे सिस्टम में बदलाव आ जाता है। जो भी आता है वह सोचता है कि वह जो भी कर रहा है वह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है।' अफरीदी ने कहा कि शाहीन को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

शाहीन अफरीदी और बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबर ने पिछले साल कप्तानी छोड़ी थी
उन्होंने कहा, 'अगर आप कप्तान बदलते हो तो या तो उसे नियुक्त करने का फैसला गलत था या अब उसे बदलने का फैसला गलत है।' शाहीन को पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं, शान मसूद टेस्ट कप्तान बने थे। किसी को वनडे की कप्तानी नहीं सौंपी गई थी। हालांकि, तब पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ थे। इसके बाद मोहसिन नकवी पीसीबी अध्यक्ष बने हैं और वह एक बार फिर से मैनेजमेंट में बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद बाबर को तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।

विदेशी कोच को लेकर अफरीदी का बयान
हालांकि, अब उन्हें फिर से कप्तान बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर भी संन्यास से लौट आए हैं और टी20 विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। ऐसे में पाकिस्तान में क्रिकेट में भूचाल आया हुआ है। अफरीदी ने विदेशी कोच की नियुक्ति का समर्थन किया, लेकिन कहा कि उन्हें एंडी फ्लावर की तरह हाईप्रोफाइल व्यक्ति होना चाहिए जिनका ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

आमिर और इमाद
- फोटो : Social Media
आमिर और इमाद को लेकर अफरीदी का बयान
उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि अगर आप विदेशी कोच लाते हैं तो उसके तहत स्टाफ पाकिस्तानी होना चाहिए ताकि हमारे लोग भी आगे बढ़ सकें और अपने स्किल में सुधार कर सकें।' इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर को राष्ट्रीय अभ्यास शिविर में शामिल करने के फैसले के बारे में पूछने पर अफरीदी ने कहा कि पहले उनकी फिटनेस का आकलन करना बेहतर होता। उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर वे काकुल में दो सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर से निकल आते हैं तो वह सुपरमैन होंगे।

शाहिद अफरीदी और शाहीन अफरीदी
- फोटो : PSL/shaheen Afridi/Instagram
आमिर ने किया शाहीन का समर्थन
2020 के बाद संन्यास से वापसी करने वाले आमिर ने टी20 कप्तान के रूप में शाहीन का भी समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'शाहीन बुरा नहीं है और मुझे लगता है कि उसे अपनी साख साबित करने के लिए समय दिया जाना चाहिए।' टी20 विश्व कप का आगाज एक जून से होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान नौ जून को भिड़ेंगे।