फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shahid afridi do not want salman but comeback

हार के बाद भी पाक कप्तान अफरीदी में 'अकड़' बरकरार

Mon, 07 Mar 2016 01:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
shahid afridi do not want salman but comeback
- फोटो : getty

एशिया कप में शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई पाकिस्तान टीम पर टी-20 वर्ल्ड का प्रशेर है, लेकिन एक प्रकरण ने बता दिया ‌कि कप्तान शाहिद अफरीदी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरा मामला पाक के दागी क्रिकेटर सलमान बट को लेकर है।

विज्ञापन


पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी दागी बल्लेबाज सलमान बट की वापसी के पक्ष में नहीं हैं। स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में दोषी सलमान बट का पांच साल का प्रतिबंध सितंबर में पूरा हो गया है और वह टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

 
बट ने शनिवार को मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद से लाहौर में मुलाकात भी की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि टीम के बाकी सदस्यों को बट की वापसी को लेकर कोई एतराज नहीं है लेकिन अफरीदी बट को टीम में लेने के हक में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सलमान की वापसी चाहते हैं चयनकर्ता

shahid afridi do not want salman but comeback

सूत्रों ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश में एशिया कप में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता तत्काल सलमान बट को वर्ल्ड टी-20 टीम में शामिल करना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि चयनकर्ता पाकिस्तान टीम में सलामी बल्लेबाजी को लेकर आ रही परेशानी का हल निकालना चाहते हैं। वह अनुभवी सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के अलावा सलमान बट के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान और नजम सेठी के लाहौर में अफरीदी से मिलने की उम्मीद है ताकि वे कप्तान को मना सकें कि वह बट की वापसी का विरोध न करें। अफरीदी ने स्पॉट फिक्सिंग के अन्य दोषी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वापसी को स्वीकार किया लेकिन वह बट को दूसरा मौका देने के पक्ष में नहीं हैं।

उधर बट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मुझे पता है कि मैंने गलत किया था और उसकी सजा भुगती। मैं अब बदल चुका हूं। मैंने 2010 प्रकरण के लिए पूरे देश, पीसीबी और अफरीदी सहित टीम के सभी सदस्यों से माफी भी मांगी थी। आफरीदी मेरे सीनियर हैं। मैं वापसी के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं। बाकी सब चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed