हार के बाद भी पाक कप्तान अफरीदी में 'अकड़' बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप में शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हुई पाकिस्तान टीम पर टी-20 वर्ल्ड का प्रशेर है, लेकिन एक प्रकरण ने बता दिया कि कप्तान शाहिद अफरीदी को कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरा मामला पाक के दागी क्रिकेटर सलमान बट को लेकर है।
पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी दागी बल्लेबाज सलमान बट की वापसी के पक्ष में नहीं हैं। स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में दोषी सलमान बट का पांच साल का प्रतिबंध सितंबर में पूरा हो गया है और वह टीम में वापसी के लिए प्रयासरत हैं।
बट ने शनिवार को मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद से लाहौर में मुलाकात भी की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि टीम के बाकी सदस्यों को बट की वापसी को लेकर कोई एतराज नहीं है लेकिन अफरीदी बट को टीम में लेने के हक में नहीं हैं।
वर्ल्ड कप में सलमान की वापसी चाहते हैं चयनकर्ता
सूत्रों ने यह भी कहा है कि बांग्लादेश में एशिया कप में बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता तत्काल सलमान बट को वर्ल्ड टी-20 टीम में शामिल करना चाहते हैं। सूत्रों ने कहा कि चयनकर्ता पाकिस्तान टीम में सलामी बल्लेबाजी को लेकर आ रही परेशानी का हल निकालना चाहते हैं। वह अनुभवी सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद के अलावा सलमान बट के नाम पर भी विचार कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान और नजम सेठी के लाहौर में अफरीदी से मिलने की उम्मीद है ताकि वे कप्तान को मना सकें कि वह बट की वापसी का विरोध न करें। अफरीदी ने स्पॉट फिक्सिंग के अन्य दोषी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वापसी को स्वीकार किया लेकिन वह बट को दूसरा मौका देने के पक्ष में नहीं हैं।
उधर बट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मुझे पता है कि मैंने गलत किया था और उसकी सजा भुगती। मैं अब बदल चुका हूं। मैंने 2010 प्रकरण के लिए पूरे देश, पीसीबी और अफरीदी सहित टीम के सभी सदस्यों से माफी भी मांगी थी। आफरीदी मेरे सीनियर हैं। मैं वापसी के लिए मानसिक रूप से तैयार हूं। बाकी सब चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है।