{"_id":"03acc106019c73601d6297e9d0d7bc81","slug":"shahid-afridi-banned-for-ball-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेडछाड़ पर लगा पेनाल्टी तो भड़क गए थे इंजमाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
छेडछाड़ पर लगा पेनाल्टी तो भड़क गए थे इंजमाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ की घटना क्रिकेट इतिहास में पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी टीम पर पेनाल्टी लगे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के कारण दक्षिण अफ्रीका पर पांच रन का जुर्माना लगा दिया गया था।
टीवी रिप्ले में देखा गया कि दक्षिण अफ्रीकी फिल्डर फैफ डू प्लेसिस अपने ट्रॉजर में लगी जिप पर गेंद को रगड़कर उसे नुकसान पहुंचा रहे थे।
अंपायर रोड टकर और इयान गोल्ड ने दक्षिण अफ्रीका कप्तान ग्रीम स्मिथ को बुलाकर गेंद बदला और दक्षिण अफ्रीका पर पांच रन का जुर्माना ठोक दिया।
दक्षिण अफ्रीका इस समय टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन टीम है।
आफरीदी ने की थे छेड़छाड़
गेंद के साथ छेड़छाड़ के नियमों को हाल ही में बदला गया है और यह एक अक्टूबर से प्रभावी हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले गेंद के साथ छेड़छाड़ के लिए सजा पाने वाले अंतिम खिलाड़ी पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी थे, जिन्हें 2010 में गेंद को चबाने के कारण दो टी-20 मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
आफरीदी 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में गेंद की शक्ल बिगाड़ने की कोशिश मे दांत से उसे चबाया था। यह धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ की अनुपस्थिति में इस मैच में पाक टीम की अगुवाई कर रहे थे।
पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।
पाक टीम पर लगा था पेनाल्टी
साल 2006 में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच ओवल टेस्ट में पाक पर गेंद के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।
पाकिस्तान पर पांच रन की पेनाल्टी लगने के बाद टीम ने आगे मैच खेलने से इनकार कर दिया था। उस समय गेंद से छेड़छाड़ के लिए जुर्माने का सामना करने वाली वह अकेली टीम थी।
तक पाकिस्तान के कप्तान रहे इंजमाम उल हक ने फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए टेस्ट मैच में आगे खेलने से मना कर दिया था।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई अंपायर डैरेल हेयर ने मैच में इंग्लैंड के पक्ष में फैसला सुनाया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इस तरह का निर्णय अपने आप में अनोखा था।