{"_id":"5c1e677ebdec22571e0f8a89","slug":"shaharyar-khan-says-najam-sethi-is-responsible-for-pcb-financial-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक क्रिकेट बोर्ड के घाटे के लिए सेठी जिम्मेदार : शहरयार ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक क्रिकेट बोर्ड के घाटे के लिए सेठी जिम्मेदार : शहरयार
Sat, 22 Dec 2018 10:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shaharyar Khan
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान ने आईसीसी विवाद निपटान समिति द्वारा बीसीसीआई के खिलाफ पीसीबी के मुआवजे के दावे को खारिज किए जाने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए उनके बाद अध्यक्ष बने नजम सेठी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
शहरयार ने कहा, 'मैं हमेशा भारतीय बोर्ड के अधिकारियों से लगातार बातचीत के पक्ष में था। मैंने आईसीसी के आला हुक्मरानों से भी बात की थी। सेठी अध्यक्ष बनने के बाद आईसीसी समिति के सामने दावा ठोकना चाहते थे और उन्हें इसकी मंजूरी भी मिल गई।' उन्होंने कहा, 'बोर्ड को जो भी आर्थिक नुकसान हुआ है, उसके लिए सेठी जिम्मेदार हैं।' नजम सेठी पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष बने।
विज्ञापन
आईसीसी विवाद निपटान समिति ने बुधवार को पाकिस्तान को निर्देश दिया कि वह बीसीसीआई को 12 लाख डॉलर का भुगतान करे। आईसीसी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय शृंखला नहीं होने पर भारत के खिलाफ पीसीबी के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
सेठी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए ट्विटर पर लिखा कि गवर्नर्स बोर्ड ने मुआवजे का दावा ठोकने को मंजूरी दी थी। शहरयार ने हालांकि कहा कि सेठी ने उन्हें इस बात के लिए मनाया कि वे कानूनी खर्च का बजट पास करके यह मामला आईसीसी के सामने रखें।